• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. नक्शे के अनुसार ही बनेगा रास्ता, एसडीएम ने रुकवाया निर्माण

JK Gupta by JK Gupta
October 7, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


रॉबर्ट्सगंज-चुर्क मार्ग स्थित मुसहीं गांव के खेल मैदान के पास इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई। ग्रामीणों का कहना है कि खेल मैदान की जमीन से होकर रास्ता बनाए जाने से मैदान प्रभावित होगा और बच्चों के खेलकूद के लिए उपलब्ध स्थान कम हो जाएगा। मामले को लेकर ग्रामीणों ने पूर्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद तहसील दिवस में भी उप जिलाधिकारी को पत्र देकर मौके का निरीक्षण कराने की मांग की गई थी।

शिकायत के बाद सोमवार को उप जिलाधिकारी सदर और लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी आपत्ति से अधिकारियों को अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया की निरीक्षण के बाद उप जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य तत्काल रुकवा दिया और संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि दो दिनों के भीतर मौके पर रखी निर्माण सामग्री हटा ली जाए।

ग्रामीणों के अनुसार, पूर्व में प्राथमिक विद्यालय तक पहुंचने के लिए निर्धारित मार्ग की पैमाइश कराकर नक्शे के आधार पर रास्ता तय किया गया था। ग्रामीणों ने मांग की कि उसी निर्धारित मार्ग से सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि खेल मैदान की भूमि प्रभावित न हो।

ग्रामीण सोनू निगम ने बताया कि अधिकारियों ने मौके की स्थिति देखने के बाद नक्शे के अनुसार ही सड़क निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं। इससे ग्रामीणों ने राहत जताते हुए एसडीएम का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान सुशील, राजेंद्र विश्वकर्मा, राम प्रसाद, रामलाल, श्याम सुंदर मौर्य, केवल प्रसाद सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Post Views: 42
Previous Post

झांसी के किले और रानी लक्ष्मीबाई के अलावा लक्ष्मी तालाब, आंतिया तालाब, पहूज नदी और पुराने कुओं का जानें इतिहास

Next Post

मोहसिन खान को मिली रियल लाइफ ‘नायरा’, निकाहनामा पर किए दस्तखत, बेगम तमन्ना संग निकाह का शेयर किया वीडियो

Next Post
मोहसिन खान को मिली रियल लाइफ ‘नायरा’, निकाहनामा पर किए दस्तखत, बेगम तमन्ना संग निकाह का शेयर किया वीडियो

मोहसिन खान को मिली रियल लाइफ 'नायरा', निकाहनामा पर किए दस्तखत, बेगम तमन्ना संग निकाह का शेयर किया वीडियो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement