Last Updated:
मोहसिन खान ने इस साल अगस्त में अपनी गर्लफ्रेंड तमन्ना से सगाई की थी. वो अब शादी के बंधन में बंध गए हैं. मोहसिन खान ने लॉस एंजिलस में सीक्रेट वेडिंग की. उन्होंने अपने निकाह की किसी को खबर नहीं होने दी. मोहसिन ने निकाह का वीडियो शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया. इंस्टाग्राम पर उन्होंने वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बेगम तमन्ना संग डांस करते और निकाहनामा पर साइन करते दिख रहे हैं.
मोहसिन खान ने निकाह कर लिया है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम khan_mohsinkhan)
नई दिल्ली. ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के कार्तिक उर्फ मोहसिन खान को उनकी रियल लाइफ नायरा मिल गई है. मोहसिन खान ने अपनी मंगेतर तमन्ना संग निकाह कर लिया है. पहले एक्टर ने सोशल मीडिया पर सिर्फ अपने निकाह की एक फोटो शेयर की थी. उन्होंने लॉस एंजिलस में तमन्ना से निकाह किया. 6 अक्टूबर की शाम को मोहसिन खान ने सोशल मीडिया पर अपने निकाह का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वो सारी रस्में करते दिख रहे हैं.
मोहसिन खान ने निकाह के लिए ब्लैक एंड व्हाइट टक्सिडो पहना है. वहीं उनकी बेगम तमन्ना ने शैंपेन गोल्ड कलर का अनारकली सूट पहन रखा था. वहीं निकाह की रस्म के लिए दोनों ने पारंपरिक कपड़े पहन रखे थे. मोहसिन खान ने व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी थी. वहीं तमन्ना ने व्हाइट और गोल्ड कलर का लहंगा पहन रखा था.
मोहसिन खान ने दिखाई निकाह की झलक
मोहसिन खान ने शेयर किया वीडियो. (फोटो साभार इंस्टाग्राम khan_mohsinkhan)
मोहसिन खान पर प्यार लुटा रहे सेलेब्स
लोगों ने कपल के वीडियो पर दिल खोलकर कमेंट्स किए हैं. फैंस ने एक्टर पर जमकर प्यार लुटाया है. एक्ट्रेस कांची सिंह ने दिल वाले इमोजी के साथ कपल को बधाई दी. वहीं अनेरी वजानी ने भी कई हार्ट्स के साथ कमेंट्स किए हैं.
(फोटो साभार इंस्टाग्राम khan_mohsinkhan
)
About the Author

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
और पढ़ें

