• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Arctic Open: पीवी सिंधु का शानदार आगाज, 28 मिनट में मारा मैदान, थारुन-रौनक भी जीते

Admin by Admin
October 7, 2026
in खेल
0
Arctic Open: पीवी सिंधु का शानदार आगाज, 28 मिनट में मारा मैदान, थारुन-रौनक भी जीते


Last Updated:October 07, 2026, 10:49 IST

PV Sindhu Arctic Open 2026: पीवी सिंधु आर्कटिक ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में कनाडा की वेन यू झांग को महज 28 मिनट में हराते हुए महिला एकल के दूसरे दौर में पहुंच चुकीं हैं. अगले मैच में सिंधु की टक्कर चीनी ताइपे की लिन हियांग टी या जापान की रिको गुनजी से होगी. मालविका बंसोड़ ने क्वालीफिकेशन पार किया, लेकिन अंतिम-32 में स्कॉटलैंड की कर्स्टी गिल्मर से 18-21, 13-21 से हार गईं.

पीवी सिंधु का शानदार आगाज, 28 मिनट में मारा मैदान, थारुन-रौनक भी जीतेZoom

पीवी सिंधु आर्कटिक ओपन के अगले दौर में पहुंचीं

वांता (फिनलैंड): दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने मंगलवार को आर्कटिक ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के दूसरे दौर में जगह बना ली तो वहीं थारुन मन्नेपल्ली और रौनक चौहान ने पुरुष एकल के मुख्य ड्रॉ में प्रवेश किया.

कई अन्य भारतीय खिलाड़ियों को हलांकि हार का सामना करना पड़ा. पूर्व विश्व चैंपियन सिंधु ने कनाडा की वेन यू झांग को महज 28 मिनट में 21-8, 21-11 से हराया. जुलाई में जापान ओपन का खिताब जीतने वाली 31 साल की सिंधु का सामना अब चीनी ताइपे की लिन हियांग टी या जापान की रिको गुनजी से होगा.

उन्नति हुड्डा और अस्मिता चालिहा को कड़े मुकाबले के बाद हार का सामना करना पड़ा. एशियाई खेलों में क्वार्टर फाइनल तक पहुंची उन्नति को चीन की हान कियान शी ने 16-21, 21-15, 24-22 से हराया. वहीं सातवीं वरीय डेनमार्क की लाइन क्रिस्टोफरसन ने अस्मिता को 21-7, 14-21, 26-24 से मात दी.

मालविका बंसोड़ ने ताइवान की सुंग शुओ यून को 21-15, 14-21, 21-14 से हराकर मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई, लेकिन अंतिम 32 के मुकाबले में उन्हें अनुभवी स्कॉटिश खिलाड़ी कर्स्टी गिल्मर के हाथों 18-21, 13-21 से हार झेलनी पड़ी. यह मुकाबला 40 मिनट चला.

क्वालीफाइंग दौर में थारुन मन्नेपल्ली ने दूसरी वरीयता प्राप्त बेल्जियम के जूलियन कैरागी को 21-12, 19-21, 21-13 से हराया. मुख्य ड्रॉ में अब उनका सामना डेनमार्क के मैग्नस जोहानसन से होगा.

रौनक चौहान ने इजराइल के डेनियल दुबोवेंको को 18-21, 21-17, 21-19 से हराया. मुख्य ड्रॉ में वह चीन के वेंग होंग यांग से भिड़ेंगे. भारत की रक्षिता श्री संतोष रामराज को जर्मनी की यवोन ली ने 21-11, 16-21, 21-9 से हराकर बाहर कर दिया.

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 07, 2026, 10:49 IST



Source link

Post Views: 3
Previous Post

मोहसिन खान को मिली रियल लाइफ ‘नायरा’, निकाहनामा पर किए दस्तखत, बेगम तमन्ना संग निकाह का शेयर किया वीडियो

Next Post

गाजियाबाद की 125 साल पुरानी श्री सुल्लामल रामलीला की मूल भावना और धार्मिक परंपरा आज भी बरकरार, आधुनिक तकनीक का होता है प्रयोग

Next Post
गाजियाबाद की 125 साल पुरानी श्री सुल्लामल रामलीला की मूल भावना और धार्मिक परंपरा आज भी बरकरार, आधुनिक तकनीक का होता है प्रयोग

गाजियाबाद की 125 साल पुरानी श्री सुल्लामल रामलीला की मूल भावना और धार्मिक परंपरा आज भी बरकरार, आधुनिक तकनीक का होता है प्रयोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement