Last Updated:
झांसी का इतिहास सिर्फ किले और रानी लक्ष्मीबाई तक सीमित नहीं है. लक्ष्मी तालाब, आंतिया तालाब, पहूज नदी और पुराने कुएं भी शहर की पुरानी बसावट और जल परंपरा की खास कहानी बयां करते हैं. इतिहासकार डॉ सुनील तिवारी बताते हैं कि पुराने समय में किसी भी बस्ती के विकास के लिए पानी सबसे जरूरी जरूरतों में शामिल था. झांसी में भी तालाब कुएं और नदी सिर्फ पानी जुटाने के साधन नहीं थे. इनसे लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी खेती और आसपास की बसावट जुड़ी हुई थी.
झांसीः झांसी का इतिहास सुनते ही सबसे पहले किले और रानी लक्ष्मीबाई का नाम सामने आता है. लेकिन शहर की पहचान सिर्फ इन ऐतिहासिक धरोहरों तक सीमित नहीं है. झांसी की पुरानी बसावट और यहां के लोगों की जिंदगी में पानी के स्रोतों की भी अहम भूमिका रही है. लक्ष्मी तालाब से लेकर आंतिया तालाब पहूज नदी और पुराने कुओं तक कई जल स्रोत आज भी शहर के पुराने दौर की कहानी अपने भीतर समेटे हुए हैं.
इतिहासकार डॉ सुनील तिवारी बताते हैं कि पुराने समय में किसी भी बस्ती के विकास के लिए पानी सबसे जरूरी जरूरतों में शामिल था. झांसी में भी तालाब कुएं और नदी सिर्फ पानी जुटाने के साधन नहीं थे. इनसे लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी खेती और आसपास की बसावट जुड़ी हुई थी.
पहले तालाब था कि झांसी का किला आज भी संशय
लक्ष्मी तालाब को करीब 400 साल पुराना बताया जाता है. इसी वजह से यह सवाल उठता है कि आखिर इस तालाब का निर्माण किस समय हुआ था. क्या इसका इतिहास झांसी किले के निर्माण से भी पहले का है. या फिर किला और तालाब लगभग एक ही दौर में अस्तित्व में आए थे. इस सवाल का जवाब पुराने रिकॉर्ड और ऐतिहासिक प्रमाणों के आधार पर ही सामने आ सकता है. झांसी के पुराने जल स्रोतों की बात करें तो आंतिया तालाब भी इस इतिहास का हिस्सा है. वहीं पहूज नदी ने लंबे समय तक शहर और आसपास के इलाके की जल जरूरतों में भूमिका निभाई. पुराने कुएं भी उस समय लोगों के लिए पानी का बड़ा सहारा थे. पछकुइयों का कुआं इसी पुराने दौर की जल व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण निशानी माना जाता है.
तालाब के आसपास हैं कई पुरानी संरचना
लक्ष्मी तालाब के आसपास मौजूद ऐतिहासिक धरोहरें इस कहानी को और खास बनाती हैं. राजा गंगाधर राव की छतरी और आसपास की पुरानी संरचनाएं बताती हैं कि यह इलाका झांसी के पुराने इतिहास से गहराई से जुड़ा रहा है. अब सवाल यह है कि क्या झांसी में पानी को सहेजने की परंपरा किले के निर्माण से भी पहले शुरू हो चुकी थी. इसके लिए अलग अलग जल स्रोतों की उम्र और उनके निर्माण से जुड़े प्रमाणों को देखना जरूरी है. इतिहासकार की जानकारी और पुराने रिकॉर्ड इस सवाल को समझने में मदद करते हैं. झांसी की कहानी सिर्फ युद्ध किले और वीरता की नहीं है. यहां के तालाब नदी और कुएं भी शहर के इतिहास का हिस्सा हैं. इन जल स्रोतों के जरिए झांसी के उस पुराने दौर को समझा जा सकता है जब पानी किसी शहर की जिंदगी और उसकी बसावट दोनों की बुनियाद हुआ करता था.
About the Author

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…
और पढ़ें