• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 12, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दुनिया के वो 5 रेसलर्स…जिन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग में जीते सबसे ज्यादा मैच, 3 पहलवानों के नाम 1800 से ज्यादा जीत का रिकॉर्ड

Admin by Admin
March 22, 2026
in खेल
0
दुनिया के वो 5 रेसलर्स…जिन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग में जीते सबसे ज्यादा मैच, 3 पहलवानों के नाम 1800 से ज्यादा जीत का रिकॉर्ड
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:March 22, 2026, 08:01 IST

Top 5 Wrestlers by Most Wins All Time: डब्लूडब्लूई की दुनिया में जीत दर्ज करना केवल ताकत नहीं, बल्कि निरंतरता का खेल है. सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के मामले में ब्रेट ‘द हिटमैन’ हार्ट 1,882 जीत के साथ टॉप पर हैं. वहीं द अंडरटेकर और जॉन सीना जैसे दिग्गजों ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है. टिटो सैंटाना और हल्क होगन की शानदार जीत के आंकड़े यह साबित करते हैं कि इन सितारों ने दशकों तक रिंग में अपनी बादशाहत कायम रखी है.

दुनिया के वो 5 रेसलर्स... जिनके नाम WWE में सबसे ज्यादा जीत का है रिकॉर्ड Zoom

डब्ल्यूडब्ल्यूई के 5 रेसलर्स, जिन्होंने जीते सबसे ज्यादा मैच.

नई दिल्ली. डब्ल्यूडब्ल्यूई की दुनिया में जीत दर्ज करना सिर्फ शारीरिक शक्ति का खेल नहीं है, बल्कि यह सालों की कड़ी मेहनत, समर्पण और रिंग में बिताए गए हजारों घंटों का परिणाम है. जब हम डब्लूडब्लूई के इतिहास के सबसे सफल दिग्गजों की बात करते हैं, तो हमारे सामने ऐसे नाम आते हैं जिन्होंने न केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि आंकड़ों के मामले में भी अपनी बादशाहत कायम की.’द हिटमैन’ के नाम 1,882 जीत दर्ज हैं. ब्रेट हार्ट को ‘द बेस्ट देयर इज, द बेस्ट देयर वॉज, एंड द बेस्ट देयर एवर विल बी’ कहा जाता है. उन्होंने अपने करियर के दौरान न केवल टीवी और पे-पर-व्यू मैचों में दबदबा बनाया, बल्कि हाउस शोज (लाइव इवेंट्स) में उनकी निरंतरता बेमिसाल थी. उनके ‘शार्पशूटर’ सबमिशन मूव ने दुनिया के सबसे बड़े रेसलर्स को घुटने टेकने पर मजबूर किया. ब्रेट की जीत की संख्या उनकी तकनीकी निपुणता और हर रात रिंग में उतरने के उनके जुनून को दर्शाती है.

करीब तीन दशकों तक डब्लूडब्लूई के आकर्षण का केंद्र में रहे द अंडरटेकर इस लिस्ट में 1,836 जीत के साथ दूसरे स्थान पर हैं. अंडरटेकर की सबसे बड़ी ताकत उनकी ‘रेसलमेनिया स्ट्रीक’ थी, लेकिन इसके अलावा भी उन्होंने हजारों मैचों में अपने प्रतिद्वंद्वियों को ‘टॉम्बस्टोन पाइलड्राइवर’ का स्वाद चखाया. 1990 में डेब्यू करने के बाद से ‘द डेडमैन’ ने हर दौर के सुपरस्टार्स का सामना किया और अपनी रहस्यमयी छवि के साथ जीत का सिलसिला जारी रखा. उनकी जीत केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी विरासत है जिसे तोड़ना लगभग नामुमकिन है.

डब्ल्यूडब्ल्यूई के 5 रेसलर्स, जिन्होंने जीते सबसे ज्यादा मैच.

जॉन सीना के पास नेवर गिव अप’ का जज्बा
आधुनिक युग के सबसे बड़े सुपरस्टार जॉन सीना इस लिस्ट में 1,786 से 1,803 जीत (विभिन्न रिकॉर्ड्स के अनुसार) के साथ तीसरे नंबर पर आते हैं. सीना का पूरा करियर ‘हसल, लॉयल्टी और रिस्पेक्ट’ के इर्द-गिर्द घूमता रहा. 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन सीना ने एक दशक से अधिक समय तक कंपनी के मुख्य चेहरे के रूप में काम किया. उन्होंने न केवल रिंग के अंदर जीत हासिल की, बल्कि बच्चों और प्रशंसकों के बीच अपनी ‘सुपरहीरो’ वाली छवि को बरकरार रखा. उनका ‘एटीट्यूड एडजस्टमेंट’ मूव अनगिनत जीत का गवाह बना है.

अनसुना महानायक टिटो सैंटाना
इस लिस्ट में टिटो सैंटाना का नाम देखकर नई पीढ़ी के फैंस हैरान हो सकते हैं. लेकिन 1,783 जीत के साथ वह चौथे स्थान पर हैं. सैंटाना 80 के दशक और 90 के शुरुआती दौर के सबसे भरोसेमंद रेसलर्स में से एक थे. उन्होंने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप और टैग टीम चैंपियनशिप जीती. सैंटाना की खासियत उनकी निरंतरता थी. वह साल के लगभग हर दिन रिंग में होते थे और लाइव इवेंट्स में उनकी जीत का ग्राफ बहुत ऊंचा था. उन्होंने रिंग में अपनी फुर्ती और ‘फ्लाइंग फोरआर्म स्मैश’ के दम पर हजारों मुकाबले अपने नाम किए.

रेसलिंग को घर-घर पहुंचाने वाला सितारा हल्क होगन
महान हल्क होगन का नाम इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. जिनके नाम 1,574 जीत दर्ज हैं. 80 के दशक में ‘हल्कामेनिया’ के दौर में होगन को हराना लगभग नामुमकिन माना जाता था. उन्होंने न केवल रेसलिंग को मुख्यधारा के मनोरंजन में बदला, बल्कि बड़े मंचों पर ‘लेग ड्रॉप’ के जरिए सबसे यादगार जीत हासिल की. होगन की जीत की दर बहुत अधिक थी क्योंकि उन्हें एक अजेय नायक के रूप में पेश किया जाता था.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

March 22, 2026, 08:01 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

म्योरपुर. रफ्तार का कहर; दो बाइक की टक्कर में पांच युवक घायल, एक जिला अस्पताल रेफर

Next Post

म्योरपुर. करहिया में किसान बैठक आयोजित, जैविक खेती व पोषण वाटिका पर दिया गया प्रशिक्षण

Next Post

म्योरपुर. करहिया में किसान बैठक आयोजित, जैविक खेती व पोषण वाटिका पर दिया गया प्रशिक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • दुकानों के मजदूरों को परिचय पत्र, न्यूनतम मजदूरी व साप्ताहिक अवकाश की मांग
  • सोनभद्र. अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर मेडिकल कॉलेज में एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान का शुभारंभ
  • चूर्क. हर घर तिरंगा अभियान के तहत चुर्क में तिरंगा महोत्सव, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र
  • सोनभद्र. मिशन शक्ति 5.0 के तहत हॉटस्पॉट व स्कूल में चला जागरूकता अभियान
  • शक्तिनगर. माँ ज्वालामुखी मंदिर विवाद पर संचालन समिति ने रखा पक्ष, जांच दस्तावेजों का दिया हवाला

Breaking News

दुकानों के मजदूरों को परिचय पत्र, न्यूनतम मजदूरी व साप्ताहिक अवकाश की मांग

by J K Gupta
August 12, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन वाणिज्यिक संस्थानों और दुकानों पर काम करने वाले मजदूरों को परिचय पत्र, न्यूनतम मजदूरी, इंश्योरेंस, साप्ताहिक अवकाश...

Read moreDetails

सोनभद्र. अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर मेडिकल कॉलेज में एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान का शुभारंभ

by J K Gupta
August 12, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के निर्देशानुसार बुधवार को मेडिकल...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio