• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

म्योरपुर. बच्चा चोरी के अफवाह में भीड़ ने कार चालक को पीटा, फाड़े कपड़े

JK Gupta by JK Gupta
March 21, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
24
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

म्योरपुर/सोनभद्र.@संदीप अग्रहरी…….



म्योरपुर थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।

म्योरपुर के आश्रम मोड़ पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बच्चा चोरी के शक में गुस्साए ग्रामीणों की भीड़ ने एक कार को घेर लिया। भीड़ ने कार में तोड़फोड़ की और उसमें सवार एक युवक की जमकर पिटाई कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब 100 की संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और कार को रोककर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह हालात को काबू में किया। पुलिस ने भीड़ को समझाकर शांत कराया और युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।

कार में मौजूद चार नाबालिग बच्चों को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बच्चों के परिजनों को बुलाया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा के अनुसार, दोनों युवक चंदौली के रहने वाले हैं और खुद को किसान बता रहे हैं। उनका कहना है कि बच्चों के माता-पिता उनके यहां काम करते हैं और वे उन्हें लेने आए थे।

फिलहाल पुलिस सच्चाई का पता लगाने में जुटी है और साथ ही अफवाह फैलाने वालों की भी पहचान की जा रही है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और कानून को अपने हाथ में न लें।

फिलहाल इस मामले में जांच जारी है, और पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है।

Previous Post

इंडियन ओपन में राजेश रमेश और विद्या रामराज ने किया कमाल, 400 मीटर रेस में जीता स्वर्ण पदक

Next Post

म्योरपुर. रफ्तार का कहर; दो बाइक की टक्कर में पांच युवक घायल, एक जिला अस्पताल रेफर

Next Post

म्योरपुर. रफ्तार का कहर; दो बाइक की टक्कर में पांच युवक घायल, एक जिला अस्पताल रेफर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • म्योरपुर. रफ्तार का कहर; दो बाइक की टक्कर में पांच युवक घायल, एक जिला अस्पताल रेफर
  • म्योरपुर. बच्चा चोरी के अफवाह में भीड़ ने कार चालक को पीटा, फाड़े कपड़े
  • इंडियन ओपन में राजेश रमेश और विद्या रामराज ने किया कमाल, 400 मीटर रेस में जीता स्वर्ण पदक
  • रेणुकूट. मोक्ष नगरी वाराणसी में ‘मानवता की थाली’ का सम्मान, सेवा कार्यों को मिली राष्ट्रीय पहचान
  • म्योरपुर. मुख्यमंत्री से मिले एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.