अनपरा/सोनभद्र.@उमेश सिंह……

विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA) सोनभद्र की अनपरा इकाई द्वारा थाना परिसर में पुलिसकर्मियों के लिए निःशुल्क दंत परीक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में डॉ. संगीता भारती, डॉ. भव्य श्रीवास्तव व डॉ. जोशुआ लियो की टीम ने पुलिसकर्मियों के दांतों व मसूड़ों की जांच कर पायरिया, कैविटी आदि समस्याओं की जानकारी दी। साथ ही तंबाकू व धूम्रपान से होने वाले मुख कैंसर के प्रति जागरूक करते हुए नियमित ब्रशिंग और समय-समय पर जांच कराने की सलाह दी गई।
थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने इस पहल की सराहना करते हुए चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।