• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 12, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. गंगा-जमुनी तहज़ीब की झलक: एनटीपीसी सिंगरौली में ईद-उल-फितर हर्षोल्लास, भाईचारे और सामुदायिक एकता के साथ मनाया गया

JK Gupta by JK Gupta
March 21, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शक्तिनगर/सोनभद्र.@वीरेंद्र यादव……


एनटीपीसी सिंगरौली, शक्तिनगर में इस वर्ष भी ईद-उल-फितर का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित भव्य इफ्तार एवं ईद मिलन समारोह में एनटीपीसी कर्मचारियों, उनके परिवारजनों तथा आसपास के क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में लोगों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम को एक जीवंत एवं यादगार स्वरूप प्रदान किया।

एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा सभी के लिए इफ्तारी का विशेष एवं भव्य आयोजन किया गया, जहाँ उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और सामाजिक समरसता एवं भाईचारे का संदेश प्रसारित किया। पूरा वातावरण उल्लास, आत्मीयता और सांस्कृतिक एकता की भावना से ओतप्रोत रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सी. एच. किशोर कुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), एनटीपीसी सिंगरौली रहे। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने कहा कि “ईद का यह पावन पर्व हमें प्रेम, त्याग, सेवा और भाईचारे का संदेश देता है। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने के साथ-साथ विभिन्न समुदायों के बीच आपसी विश्वास और सौहार्द को और मजबूत बनाते हैं।” उन्होंने सभी को ईद की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर रश्मि रंजन मोहंती, महाप्रबंधक (परियोजना) ने अपने संबोधन में कहा कि “एनटीपीसी सिंगरौली सदैव सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विविधता को सम्मान देने की परंपरा का पालन करता रहा है। ऐसे आयोजन हमें एक सूत्र में पिरोते हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।”

कार्यक्रम में मोहम्मद खालिदजुम्मा, अपर महाप्रबंधक (एफ क्यू ए), एश एम सिद्दीकी, अपर महाप्रबंधक (राख प्रबंधन), नरेश कुमार, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन), सहित यूनियन एवं एसोसिएशन के मानद प्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन तथा स्थानीय क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को एक भव्य जन-उत्सव का रूप प्रदान किया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन एनटीपीसी सिंगरौली की ईद मिलन समिति द्वारा किया गया, जिसने आपसी सद्भाव, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

यह आयोजन न केवल एक पर्व के उत्सव तक सीमित रहा, बल्कि समाज में “एकता में शक्ति” के संदेश को सशक्त रूप से स्थापित करते हुए एनटीपीसी सिंगरौली की सामाजिक प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

बीजपुर. भगवान भोलेनाथ के विवाह में घराती बराती जमकर नाचे

Next Post

Sitamarhi daughters shine in Bihar Mahila Kabaddi Championship

Next Post
Sitamarhi daughters shine in Bihar Mahila Kabaddi Championship

Sitamarhi daughters shine in Bihar Mahila Kabaddi Championship

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. 13 से 16 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात को लेकर विशेष सतर्कता
  • सोनभद्र. शहर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा राबर्ट्सगंज
  • झारखंड सरकार को BJP की कड़ी चेतावनी, एक हफ्ते में CBI जांच नहीं तो…, Jharkhand Hindi News
  • दुकानों के मजदूरों को परिचय पत्र, न्यूनतम मजदूरी व साप्ताहिक अवकाश की मांग
  • सोनभद्र. अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर मेडिकल कॉलेज में एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान का शुभारंभ

Breaking News

सोनभद्र. 13 से 16 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात को लेकर विशेष सतर्कता

by JK Gupta
August 12, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन...... भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केंद्र लखनऊ के पूर्वानुमान के अनुसार जनपद में 13 से 16 अगस्त...

Read moreDetails

सोनभद्र. शहर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा राबर्ट्सगंज

by JK Gupta
August 12, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन...... ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio