बीजपुर/सोनभद्र.@रामबली मिश्रा……

स्थानीय मां दूधइया देवी के प्रांगण में चल रहे संगीतमय श्री राम कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को भगवान भोलेनाथ के विवाह में घराती बराती जम कर नाचे । बारात में गाजे बाजे के साथ नन्हे मुन्ने बच्चे भूत,प्रेत बनकर भोलेनाथ के संग पंडाल में पहुंचे तो अद्भुत नजारा देख श्रोता भाव बिह्वल हो गए। खचाखच भरे पंडाल के श्रद्धालु श्रोता हर हर महादेव,बम बम बोल रहा काशी के भक्तिमई नारे लगाकर भाव विभोर हो गए ।
घराती की ओर से कन्या पक्ष के गोपाल गुप्ता ने बाराती का आगवानी कर स्वागत सम्मान कर मंचासीन किया ।बर पक्ष की ओर से मुख्य यजमान इंद्रेश सिंह सपत्नीक विवाह की रस्म बड़े भक्ति भाव से निभाई।आयोजकों के द्वारा विवाह के उपरांत खुशी में जमकर उपहार बांटे गए।

वैवाहिक कार्यक्रम से पूर्व अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक राम मोहन दास रामायणी जी ने शिव पार्वती के वैवाहिक कथा के प्रसंग को बड़े ही मार्मिक ढंग से वर्णन किया जिसको सुनकर उपस्थित श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। बेड़ियां हनुमान मंदिर के महंत मदन गोपाल दास जी ने शंकर पार्वती जी के विवाह में उमडे श्रद्धालु भक्तों का सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।
अंत में नव कन्याओं का पूजन,संकीर्तन,आरती ,प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।इस मौके पर सुनील तिवारी, ताड़क नाथ दुबे,बिमलेश यादव, बाल गोबिंद यादव, श्री राम यादव,अनूप शुक्ला,सहित भारी संख्या में श्रोता मौजूद रहे।सुरक्षा व्यवस्था में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह ,आरक्षी भानु सिंह डटे रहे।