बीजपुर/सोनभद्र.@रामबली मिश्रा……

बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंजानी के टोला महमड़ निवासी वृज कुमार प्रजापति पुत्र अम्बे लाल प्रजापति गुरुवार की रात किसी कारण से अपने घर में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर मौत को गले लगा लिया।
मौत की ख़बर सुन कर आसपास के लोगो की मौके पर भीड़ जुट गई। इस दरम्यान परिजन जब शुक्रवार की अल सुबह जाकर देखे तो वृज कुमार पाही के घर पर मृत पड़े थे। मौत की ख़बर सुन परिजनो में कोहराम मच गया। परिजनो ने स्थानीय पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह, उपनिरीक्षक सुरेंदर सिंह , प्रधान आरक्षक भानु सिंह , आरक्षी कृष्ण कुमार गुप्ता के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल के पश्चात आवश्यक विधिक कार्रवाई कर पोस्ट मार्टम के लिए दुद्धी सी एच सी भिजवा दिए।
मृतक के पुत्र मुकेश कुमार प्रजापति पुत्र वृज कुमार प्रजापति ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
इस बाबत प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया की बृज कुमार प्रजापति की विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से मौत की सूचना मिली है। उसी के आधार पर फिलहाल कार्रवाई की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा की मौत कैसे हुई है।