• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 12, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. सड़क किनारे कट स्टोन लगाने का कार्य शुरू, राज्य मंत्री संजीव गोंड़ ने किया भूमि पूजन

JK Gupta by JK Gupta
March 20, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र.@अमिताभ मिश्रा…..


स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए वी-मार्ट पुलिया से खाड़पाथर मोड़ तक सड़क की दोनों पटरियों पर कट स्टोन लगाने का कार्य शुरू हो गया है। इस महत्वपूर्ण परियोजना का शुभारंभ शुक्रवार को प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री संजीव गोंड़ द्वारा विधिवत भूमि पूजन कर किया गया।

भूमि पूजन के दौरान राज्य मंत्री संजीव गोंड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लगातार विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कहा, “यह सड़क क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। कट स्टोन लगने से न केवल सड़क मजबूत होगी, बल्कि दुर्घटनाओं पर भी काफी हद तक रोक लगेगी। हमारी सरकार का उद्देश्य है कि हर नागरिक को बेहतर और सुरक्षित यातायात सुविधा मिले।

उन्होंने आगे कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा कराया जाएगा। यह कार्य जिला खनिज निधि के फंड से कराया जा रहा है, जिसके लिए कुल 2 करोड़ 63 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के तहत सड़क के दोनों ओर 10-10 फीट तक कट स्टोन बिछाया जाएगा। एक ओर से इस मार्ग की लंबाई लगभग 2.100 किलोमीटर है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर पहले अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती थीं और जाम की समस्या भी गंभीर बनी रहती थी। सड़क के किनारे मजबूत पटरी न होने के कारण वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब कट स्टोन बिछने से सड़क चौड़ी और सुरक्षित होगी, जिससे यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ-साथ दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में पूर्व विधान परिषद सदस्य श्याम सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चाँदप्रकाश जैन, नगर पंचायत अध्यक्ष ममता सिंह, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, प्रांतीय परिषद सदस्य राकेश पांडेय, अनिल सिंह, पंकज पटेल, हरिराम शाह, राज वर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आशीष मिश्रा द्वारा किया गया।

इस परियोजना के शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है और लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें जाम और दुर्घटनाओं की समस्या से राहत मिलेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

शक्तिनगर. नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Next Post

बीजपुर. विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से बुजुर्ग की मौत

Next Post
बीजपुर. विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से बुजुर्ग की मौत

बीजपुर. विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से बुजुर्ग की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • पीआर श्रीजेश ने विश्व कप को लेकर टीम को दी सलाह, बताया क्या होना चाहिए टारगेट, Hockey Hindi News
  • सोनभद्र. जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग, जन अधिकार पार्टी ने सौंपा ज्ञापन
  • डाला. महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान, क्षेत्र में मची सनसनी
  • डाला. जीएनआरएफ के रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह, 38 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
  • सोनभद्र. 13 से 16 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात को लेकर विशेष सतर्कता

Breaking News

पीआर श्रीजेश ने विश्व कप को लेकर टीम को दी सलाह, बताया क्या होना चाहिए टारगेट, Hockey Hindi News

पीआर श्रीजेश ने विश्व कप को लेकर टीम को दी सलाह, बताया क्या होना चाहिए टारगेट, Hockey Hindi News
by Admin
August 12, 2026
0

पीआर श्रीजेश ने खिलाड़ियों को हॉकी विश्व कप के दौरान शांत रहने, भूमिका पर ध्यान देने और अपनी तैयारी पर...

Read moreDetails

सोनभद्र. जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग, जन अधिकार पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

by JK Gupta
August 12, 2026
0

@जे0 के0..... SONBHADRA। जनपद सोनभद्र को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने की मांग को लेकर जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio