• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

म्योरपुर. मादक पदार्थ के साथ महिला गिरफ्तार, लग्जरी कार जब्त

JK Gupta by JK Gupta
March 12, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

म्योरपुर/सोनभद्र. @संदीप अग्रहरी……


पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में बृहस्पतिवार को एक महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से 10 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद किया है। अभियुक्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।

म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुंडाडीह गांव के चंद्रभान नगर से पुलिस ने मीरा देवी उर्फ गुड़िया पत्नी जितेन्द्र नाथ उर्फ मुन्ना हाल पता पूर्वी परासी थाना अनपरा को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक बोरी में 10 पैकेट में कुल 10 किलो 150 ग्राम गांजा, परिवहन में प्रयुक्त डीजायर कार, दो मोबाइल फोन तथा 710 रुपये नकद बरामद किया गया।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में अभियुक्ता ने बताया कि वह सुरेन्द्र यादव उर्फ सोनू निवासी अंजानी थाना बीजपुर के साथ रहती थी और उसी के कहने पर वह और लल्लन कुमार रवानी गांजा लेकर अनपरा पहुंचाने जा रहे थी। अनपरा पहुंचने के बाद यह गांजा किसी अज्ञात व्यक्ति को देना था, जिसके बदले में उन्हें अच्छा पैसा मिलता था। इसी कमाई से लल्लन कुमार रवानी ने बरामद डीजायर कार खरीदी थी।

पुलिस ने मामले में लल्लन कुमार रवानी निवासी महुली जरहा और सुरेन्द्र यादव उर्फ सोनू निवासी अंजानी थाना बीजपुर को वांछित अभियुक्त बताया है, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्ता के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट और गैंगेस्टर एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।

Previous Post

कोन. जिलाधिकारी के आदेश पर रोरवा पहुंची जांच टीम, आवास व मनरेगा कार्यों की जांच

Next Post

म्योरपुर. महिला का घर में ही फंदे से लटकता मिला शव, सनसनी

Next Post

म्योरपुर. महिला का घर में ही फंदे से लटकता मिला शव, सनसनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अनपरा. निजी बैंक के सुरक्षा गार्ड ने चलाई गोली, राहगीर घायल
  • 69.25 मीटर थ्रो के साथ किया टॉप… जैवलियन थ्रो में सुमित अंतिल ने जीता गोल्ड, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में भारतीय एथलीटों का जलवा
  • म्योरपुर. एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन द्वारा कंप्यूटर, सिलाई व ब्यूटीशियन कोर्स का निशुल्क प्रशिक्षण, नए बैच के लिए प्रवेश शुरू
  • म्योरपुर. महिला का घर में ही फंदे से लटकता मिला शव, सनसनी
  • म्योरपुर. मादक पदार्थ के साथ महिला गिरफ्तार, लग्जरी कार जब्त

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.