म्योरपुर/सोनभद्र. @संदीप अग्रहरी….

म्योरपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के बलियरी गांव में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर के बड़ेर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार रात को हुई, जब परिवार के अन्य सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे।
बृहस्पतिवार सुबह जब परिजन शादी से लौटे, तो उन्होंने घर के अंदर फुलबसिया 59 वर्ष पत्नी रामकिशुन का शव अपनी ही साड़ी से बड़ेर से लटका देखा। ग्राम प्रधान को सूचना पर म्योरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष रामदरश राम ने बताया कि वृद्ध महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।