• Home
  • Privacy Policy
Thursday, June 11, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

कोन. जिलाधिकारी के आदेश पर रोरवा पहुंची जांच टीम, आवास व मनरेगा कार्यों की जांच

JK Gupta by JK Gupta
March 12, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
122
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोन/सोनभद्र. @मिथिलेश जायसवाल…..

विकास खंड कोन के ग्राम पंचायत रोरवा में आवास योजना व मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर गुरुवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय जांच टीम गांव पहुंची और विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने आवास योजना के लाभार्थियों के बयान दर्ज किए तथा मनरेगा के कार्यों का भी मौके पर जाकर सत्यापन किया।

ग्राम पंचायत रोरवा के शिकायतकर्ता राजेश भाटिया व प्रतीक गुप्ता ने मुख्यमंत्री पोर्टल और खंड विकास कार्यालय में कई बार शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतों पर सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने दिसंबर माह में जिलाधिकारी को शपथ पत्र देकर ग्राम प्रधान पति पर कई अनियमितताओं के आरोप लगाए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता तथा जिला लेखा परीक्षा अधिकारी की तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच के आदेश दिए थे।

जांच टीम ने गुरुवार को गांव पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से पूछताछ की। लाभार्थी पनवा देवी ने टीम को बताया कि आवास निर्माण के लिए सामग्री उपलब्ध कराने के नाम पर उनसे पूरी धनराशि ले ली गई। वहीं प्रधान पति अरविंद सिंह ने जांच अधिकारियों के सामने कहा कि जितनी धनराशि ली गई, उतनी की सामग्री उपलब्ध करा दी गई है। उनका कहना था कि लाभार्थियों ने निर्धारित मानक से अधिक निर्माण करा लिया, जिसके कारण आवास अधूरा रह गया।

इसी तरह लाभार्थी प्रकाश के मामले में भी इसी प्रकार की बात सामने आई। शिकायतकर्ताओं ने टीम से सवाल उठाया कि जब कई आवास अभी पूर्ण नहीं हुए हैं तो उनका जियो टैग कैसे हो गया और तीनों किस्तों का भुगतान किस आधार पर जारी कर दिया गया।
इसके अलावा मनरेगा के तहत जलावरोधक निर्माण कार्य एक डिहवार बाबा स्थल के पास तथा दूसरा घोड़ा घाट नाले पर दिखाया गया है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि इन स्थानों पर कार्य नहीं कराकर किसी अन्य स्थान पर निर्माण कराया गया है। टीम ने दोनों स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

जांच के दौरान प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री वाल की भी माप कराई गई। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत में रिबोर, वन ग्राम समेत कई कार्य ऐसे हैं जिनका भुगतान भले ही अभी नहीं हुआ है, लेकिन निर्माण कार्य पहले ही ध्वस्त हो चुका है, जिससे कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

जांच टीम के अधिकारियों ने बताया कि मौके पर किए गए निरीक्षण और प्राप्त बयानों के आधार पर संबंधित फाइलों का भी परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद पूरी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

रेणुकूट. पिपरी वन रेंज में सख्ती से वन माफियाओं पर लगाम, 19.30 लाख रुपये राजस्व जमा

Next Post

म्योरपुर. मादक पदार्थ के साथ महिला गिरफ्तार, लग्जरी कार जब्त

Next Post

म्योरपुर. मादक पदार्थ के साथ महिला गिरफ्तार, लग्जरी कार जब्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • खलियारी. लेखपाल की मनमानी से आक्रोशित ग्रामीण किसानों ने किया प्रदर्शन
  • सोनभद्र. आधी रात घर में लगी भीषण आग, 3 मोटरसाइकिल, 4 साईकिल समेत घरेलू सामान जलकर हुआ खाक
  • बभनी. Breaking; खड़े टैंकर में कार ने मारी जोरदार टक्कर, महिला समेत दो की मौत
  • FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप मैच के दौरान खिलाड़ियों को बुलेटप्रूफ वेस्ट पहनने की सलाह
  • वर्ल्ड चैंपियन को मिलेंगे कितने पैसे, FIFA और T20 वर्ल्ड कप के इनामी राशि में कितना फर्क, अंतर हैरान कर देने वाला

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • खलियारी. लेखपाल की मनमानी से आक्रोशित ग्रामीण किसानों ने किया प्रदर्शन
  • सोनभद्र. आधी रात घर में लगी भीषण आग, 3 मोटरसाइकिल, 4 साईकिल समेत घरेलू सामान जलकर हुआ खाक

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.