संवाददाता@कुंजबिहारी यादव…..
— नगवां ब्लाक क्षेत्र स्थित पंडरी गांव में वर्षों से जमीन की नपाई में लापरवाही

अति पिछड़ा ब्लाक क्षेत्र नगवां ब्लाक के पंडरी गांव में बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय लेखपाल की मनमानी पर ग्रामीण किसानों ने आक्रोश में आकर प्रदर्शन करने लगे। अंगद यादव, विजयकांत ने बताया कि इस लेखपाल के रवैए से करीब एक साल से बंधी की नपाई नहीं हो रहा है।
बताया कि सीएम हेल्पलाइन नंबर पर किसानों ने सिकायत भी किया और तहसील दिवस पर भी चार बार प्रार्थना-पत्र दिया गया लेकिन जांच आख्या में गलत रिपोर्ट लगा कर भेज दिया। इधर गांव में भी किसानों में गुमराह कर आपसी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश किया जा रहा है।

पूर्व ग्राम प्रधान रमाशंकर जायसवाल ने बताया कि जब लेखपाल को जमीन की नपाई करना है तो बार बार लटका क्यों रहे हैं, जब ग्राम पंचायत की जमीन पर सरकारी बंधी दिख रही है तो वह बंधी कहां है, इसमें लेखपाल की लीपापोती सामने दिख रही है इसे उपर के अधिकारियों से मिलकर लेखपाल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाना पड़ेगा।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण राजेन्द्र यादव,मोहन सिंह, अमरनाथ, संतोष कुमार, सोनू, विकास, लालसाहेब, लालबरत आदि ने इस मामले को जिलाधिकारी के ध्यान हेतु आकृष्ट कराया है ताकि किसानों के लिए सरकारी बंधी जो नक्से में अंकित है वह दिखना चाहिए ताकि सभी ग्रामीण किसानों को उसका लाभ मिल सके।
इस सम्बंध में क्षेत्रीय लेखपाल सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि उसी जगह पर 10 विश्वा जमीन एक कास्तकारी है और 10 विश्वा जमीन सरकारी बंधी के नाम से है जो एक ही जगह पर स्थित है। आज हम सीमांकन कर देते हैं, बाद में खारीज करने की प्रक्रिया शुरू करना पड़ेगा।





