• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. यूजीसी की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

JK Gupta by JK Gupta
September 8, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


…राष्ट्रीय सामान्य वर्ग आयोग के गठन और समान शैक्षणिक व्यवस्था की उठाई मांग


यूजीसी की कथित विवादित एवं भेदभाव की आशंका उत्पन्न करने वाली नीतियों को तत्काल वापस लेने, सभी वर्गों के लिए समान एवं न्यायपूर्ण शैक्षणिक व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा राष्ट्रीय सामान्य वर्ग आयोग के गठन की मांग को लेकर मंगलवार को विभिन्न संगठनों ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। हिंदू समाज पार्टी, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा, सवर्ण आर्मी भारत, करणी सेना और परशुराम सेना के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन से पूर्व संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय के गेट से प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां धरना देकर नारेबाजी की गई। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया।

ज्ञापन में कहा गया कि संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, सम्मान, न्याय और समान अवसर का अधिकार देता है। शिक्षा व्यवस्था में लागू होने वाली प्रत्येक नीति निष्पक्ष, पारदर्शी और न्यायपूर्ण होनी चाहिए।

Advertisement
Advertisement

संगठन ने यूजीसी की उन नीतियों और प्रावधानों की निष्पक्ष समीक्षा कर तत्काल रोलबैक करने की मांग की, जिन्हें लेकर विद्यार्थियों और नागरिकों में असमानता की आशंका उत्पन्न हो रही है।

इसके साथ ही सामान्य वर्ग के नागरिकों, विद्यार्थियों और युवाओं के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक हितों की रक्षा के लिए राष्ट्रीय सामान्य वर्ग आयोग गठित करने की मांग की गई।

ज्ञापन में आयोग को प्रभावी कानूनी अधिकार देने, शिक्षा व रोजगार में समान अवसर सुनिश्चित करने, शिक्षण संस्थानों में भेदभाव रहित वातावरण बनाने तथा आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति व अन्य सहायता योजनाओं को प्रभावी बनाने की मांग भी की गई।

इस मौके पर हिंदू समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी प्रवेश पाठक, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय, सवर्ण आर्मी भारत के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार शुक्ला, करणी सेना के संतोष सिंह, परशुराम सेना के जयप्रकाश दुबे, अजय सिंह, शिवा, मदन, निखिल, प्रीतम, अवनीश, धर्मेंद्र शुक्ला, प्रभात पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Previous Post

Must Watch: ओटीटी पर सर्च करने में न करें समय बर्बाद | इस वीकेंड इन 7 फिल्मों को शामिल करें अपनी वॉच लिस्ट में

Next Post

आशीष कुमार को लेकर मचा बवाल, शिकायत के बाद GFI ने लिस्ट से ही नाम काट दिया

Next Post
आशीष कुमार को लेकर मचा बवाल, शिकायत के बाद GFI ने लिस्ट से ही नाम काट दिया

आशीष कुमार को लेकर मचा बवाल, शिकायत के बाद GFI ने लिस्ट से ही नाम काट दिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.