• Home
  • Privacy Policy
Thursday, June 11, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. एनएसएस शिविर के द्वितीय दिवस पर स्वच्छता जागरूकता रैली, ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया प्रेरित

JK Gupta by JK Gupta
March 12, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शक्तिनगर/सोनभद्र. @वीरेंद्र यादव….

माहात्मा गाँधी काशी विद्यापिठ के एनटीपीसी परिसर, शक्तिनगर (सोनभद्र) की राष्ट्रीय सर्विस स्कीम इकाई द्वितीय द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस पर गुरुवार को स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली के माध्यम से स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया।

रैली कोटा बस्ती पंचायत भवन से प्रारंभ होकर मलिन बस्ती होते हुए तेलिया बस्ती तक गई और पुनः पंचायत भवन पर आकर संपन्न हुई। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने “एक कदम स्वच्छता की ओर”, “स्वच्छता है महा अभियान, स्वच्छता में करें अपना योगदान” तथा “आओ मिलजुल कर एक काम करें, रोज आधे घंटे की सफाई अपने नाम करें” जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया। स्वयंसेवकों ने लोगों से कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंकने तथा व्यक्तिगत और सामुदायिक स्वच्छता अपनाने का आह्वान किया।

एनटीपीसी परिसर के प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार यादव ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही समाज में स्वच्छता के प्रति स्थायी जागरूकता लाई जा सकती है और एनएसएस के स्वयंसेवक इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इस अवसर पर डॉ. उदय नारायण पाण्डेय ने कहा कि जिस प्रकार बाहरी वातावरण की स्वच्छता आवश्यक है, उसी प्रकार व्यक्ति के तन और मन का स्वच्छ होना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्वयंसेवकों से आग्रह किया कि वे स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर समाज के लिए प्रेरणा बनें।

कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवक सरस्वती ने कहा कि जिस प्रकार हम अपने घर को स्वच्छ रखते हैं, उसी प्रकार अपने आसपास के वातावरण को भी स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य है।

इस अवसर पर कोटा बस्ती के प्रधान प्रमोद तिवारी, डॉ. मनोज कुमार गौतम, डॉ. एम.के. डीसूजा, अभिषेक कुमार, अनिला देवी, श्योगेश सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी अजय लक्ष्मी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

रैली के आयोजन में स्वयंसेवकों सरस्वती चौबे, दिव्या भारती, रोशनी चौबे, ममता कुमारी, नगमा खातून सहित अन्य स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा।

Previous Post

शक्तिनगर. सुरक्षित कार्य-संस्कृति के संकल्प के साथ एनटीपीसी सिंगरौली में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह-2026 का समापन

Next Post

सोनभद्र. मार्च से नया राशन नियम लागू, गेहूं कम और चावल अधिक

Next Post

सोनभद्र. मार्च से नया राशन नियम लागू, गेहूं कम और चावल अधिक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • सोनभद्र. दोस्ती, शक और कत्ल…पत्नी से अवैध संबंधों के विवाद में दोस्त ने उतारा मौत के घाट…खौफनाक दिया अंजाम
  • सोनभद्र. जनपद में पीएसपी परियोजनाओं का विरोध तेज, 3,147 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण और जंगलों पर संकट का आरोप
  • विंढमगंज. नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में बघाडू, रेणुकूट व जाबर की शानदार जीत
  • बीजपुर. आगामी मुहर्रम त्यौहार को सकुशल संपन्न करने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित
  • रेणुकूट. किराया बढ़ोतरी के विरोध में रेणुकूट के व्यापारी लामबंद, आंदोलन की दी चेतावनी

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • सोनभद्र. दोस्ती, शक और कत्ल…पत्नी से अवैध संबंधों के विवाद में दोस्त ने उतारा मौत के घाट…खौफनाक दिया अंजाम
  • सोनभद्र. जनपद में पीएसपी परियोजनाओं का विरोध तेज, 3,147 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण और जंगलों पर संकट का आरोप

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.