• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. सुरक्षित कार्य-संस्कृति के संकल्प के साथ एनटीपीसी सिंगरौली में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह-2026 का समापन

JK Gupta by JK Gupta
March 12, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शक्तिनगर/सोनभद्र. @वीरेंद्र यादव……


एनटीपीसी सिंगरौली में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस/सप्ताह-2026 का समापन दिनांक 11.03.2026 को संयंत्र परिसर स्थित सेवा भवन पार्क में आयोजित समापन समारोह के साथ हुआ। 05 मार्च से प्रारंभ हुए इस सप्ताह का उद्देश्य कर्मचारियों, संविदा श्रमिकों तथा सहयोगी एजेंसियों के बीच सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षित कार्य-संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ करना रहा। समापन समारोह की शुरुआत उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, संविदा श्रमिकों एवं सहयोगी एजेंसियों के प्रतिनिधियों द्वारा सुरक्षा शपथ के साथ हुई, जिसमें सभी ने कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा सुरक्षित और जिम्मेदार कार्य-संस्कृति को अपनाने का संकल्प लिया।

समापन समारोह के दौरान सप्ताह भर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। सुरक्षा सप्ताह के दौरान एजेंसी सुपरवाइज़रों और कर्मचारियों के लिए जॉब सेफ्टी एनालिसिस (जेएसए) प्रतियोगिता, आपातकालीन प्रबंधन योजना (डीएमपी) पर प्रशिक्षण एवं सुरक्षा प्रश्नोत्तरी, चालकों एवं क्रेन ऑपरेटरों के लिए सुरक्षा प्रश्नोत्तरी, कर्मचारियों एवं श्रमिकों के लिए सुरक्षा गीत प्रतियोगिता, पीपीई पहनने की प्रतियोगिता, सुरक्षा नाटिका (स्किट) तथा कर्मचारियों और श्रमिकों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गईं।

इसके अतिरिक्त सुरक्षा विषय पर रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए नारा, पोस्टर और पेंटिंग प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं, जिनमें कर्मचारियों, संविदा श्रमिकों तथा कर्मचारियों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस-2026 की थीम “सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए लोगों की सहभागिता बढ़ाएँ, उन्हें शिक्षित करें और सशक्त बनाएं” को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर श्री संदीप नायक, परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी सिंगरौली ने कहा, “सुरक्षा हमारे कार्यस्थल की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसे मजबूत बनाने में प्रत्येक कर्मचारी, संविदा श्रमिक तथा सहयोगी एजेंसी की महत्वपूर्ण भूमिका है। सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित गतिविधियों से जागरूकता और सहभागिता दोनों बढ़ती हैं। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ‘सेफ्टी फर्स्ट’ केवल एक संदेश न रहकर हमारी दैनिक कार्य-संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बने।”

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारी तथा सहयोगी एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी से कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करते हुए सुरक्षित एवं जिम्मेदार कार्य-संस्कृति को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

सुरक्षा सप्ताह का आयोजन के. एस. वेंकटरमन, अपर महाप्रबंधक (सुरक्षा) के संयोजन में किया गया। सप्ताह भर आयोजित विभिन्न गतिविधियों ने कर्मचारियों और श्रमिकों के बीच सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा सुरक्षित कार्य-संस्कृति को और सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली के सी.एच. किशोर कुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), रश्मिरंजन मोहंती, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट), विवेक आर्य, सीआईएसएफ़ कमांडेंट, अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण, यूनियन एसोसिएशन के मानद प्रतिनिधिगण आदि सम्मिलित रहे।

Previous Post

सोनभद्र. खेल संघर्ष 2025-26: जनपद में 14 से 16 मार्च तक जिला स्तरीय जूनियर प्रतियोगिताएँ

Next Post

शक्तिनगर. एनएसएस शिविर के द्वितीय दिवस पर स्वच्छता जागरूकता रैली, ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया प्रेरित

Next Post

शक्तिनगर. एनएसएस शिविर के द्वितीय दिवस पर स्वच्छता जागरूकता रैली, ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया प्रेरित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कोन. जिलाधिकारी के आदेश पर रोरवा पहुंची जांच टीम, आवास व मनरेगा कार्यों की जांच
  • रेणुकूट. पिपरी वन रेंज में सख्ती से वन माफियाओं पर लगाम, 19.30 लाख रुपये राजस्व जमा
  • रेणुकूट. हिण्डाल्को रेणुकूट में 55वें सुरक्षा सप्ताह का सफल समापन, रिडक्शन प्लांट की टीम बनी चैम्पियन
  • सोनभद्र. मार्च से नया राशन नियम लागू, गेहूं कम और चावल अधिक
  • शक्तिनगर. एनएसएस शिविर के द्वितीय दिवस पर स्वच्छता जागरूकता रैली, ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया प्रेरित

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.