• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 6, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

नवनीत कौर की हैट्रिक… भारत शान से सेमीफाइनल में पहुंचा, फाइनल की टिकट के लिए इटली से टक्कर

Admin by Admin
March 11, 2026
in खेल
0
नवनीत कौर की हैट्रिक… भारत शान से सेमीफाइनल में पहुंचा, फाइनल की टिकट के लिए इटली से टक्कर
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:March 11, 2026, 23:08 IST

Womens Hockey WC Qualifiers: भारत ने पहले ही सेमीफाइनल में का टिकट हासिल कर लिया था. वेल्स को 4-1 से हराने के बाद भारतीय टीम फाइनल का टिकट कटाने के लिए इटली से भिड़ेगी. नवनीत कौर ने 29वें, 34वें और 55वें मिनट में तीन गोल करके भारत की जीत पक्की कर दी.

नवनीत कौर की हैट्रिक... भारत शान से सेमीफाइनल में Zoom

नवनीत कौर की हैट्रिक से भारत की शानदार जीत.

हैदराबाद.  नवनीत कौर की हैट्रिक की बदौलत भारत ने बुधवार को यहां महिला हॉकी वर्ल्ड कप क्वालीफायर के पूल बी मैच में वेल्स को 4-1 से हरा दिया. जीएमसी बालायोगी हॉकी मैदान पर साक्षी राणा ने सातवें मिनट में पहला गोल किया, उसके बाद नवनीत ने 29वें, 34वें और 55वें मिनट में तीन गोल करके भारत की जीत पक्की कर दी. भारत ने इस मैच से पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना ली थी, लेकिन इस जीत से टीम टेबल में टॉप पर बनी रहेगी. अब भारत फाइनल में पहुंचने के लिए शुक्रवार को इटली से खेलेगा.

पहले क्वार्टर में भारत ने तेज शुरुआत की. वेल्स की टीम ने अच्छा खेल दिखाया लेकिन भारत ने लगातार जवाबी हमलों से दबाव बनाए रखा. मेजबान टीम ने सातवें मिनट में बढ़त बना ली जब सलीमा टेटे ने दाईं ओर से मूव बनाया और साक्षी ने सर्कल के किनारे से जोरदार रिवर्स हिट लगाकर गोल किया. इसके बाद भारत ने दबाव बनाए रखा. उदिता को पेनल्टी कॉर्नर पर बढ़त बढ़ाने का मौका मिला लेकिन वह चूक गईं.

नवनीत कौर की हैट्रिक से भारत की शानदार जीत.

भारत ने दूसरे क्वार्टर में भी अपनी लय बनाए रखी. तेज हमले में नवनीत और लालरेमसियामी ने अच्छा तालमेल दिखाया लेकिन वेल्स की गोलकीपर फियोन हॉरेल ने लालरेमसियामी के शॉट को रोक लिया. भारतीय गोलकीपर बिचू देवी ने 25वें मिनट में वेल्स के पहले पेनल्टी कॉर्नर को रोक दिया. भारत को 27वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन मनीषा का शॉट गोल से थोड़ा बाहर चला गया.

दो मिनट बाद एक और पेनल्टी कॉर्नर पर नवनीत ने जोरदार शॉट लगाकर भारत की बढ़त 2-0 कर दी. मध्यांतर तक भारत 2-0 से आगे था. तीसरे क्वार्टर में भी भारत ने आक्रामक खेल जारी रखा. 34वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला और नवनीत ने अपना दूसरा गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया. बेटसन थॉमस ने 39वें मिनट में भारत की गलती का फायदा उठाकर स्कोर 1-3 कर दिया. वेल्स को 50वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक मिला लेकिन कप्तान एलिजाबेथ बिंगहम का शॉट गोल से बाहर चला गया. 55वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर नवनीत ने अपनी हैट्रिक पूरी की.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

March 11, 2026, 23:08 IST



Source link

Previous Post

हमारे बच्चे सुरक्षित नहीं हैं… युद्ध और तनाव के बीच ईरान का बड़ा फैसला, फीफा वर्ल्ड कप से हटने का किया आधिकारिक ऐलान

Next Post

सोनभद्र. तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, सामान स्टेट हाईवे पर बिखरा

Next Post

सोनभद्र. तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, सामान स्टेट हाईवे पर बिखरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. सीएमओ कार्यालय के पास पुराने चिकित्सालय परिसर में गंदगी का अंबार, सफाई की मांग
  • क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News
  • सोनभद्र. छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पीडीए सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन
  • सोनभद्र. हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का भाजपा का आह्वान, कार्यशाला बैठक संपन्न
  • ओबरा. नेता जी चौक से गजराज नगर चौराहे के बीच 30 किमी/घंटा की गति सीमा रखने की अपील

Breaking News

सोनभद्र. सीएमओ कार्यालय के पास पुराने चिकित्सालय परिसर में गंदगी का अंबार, सफाई की मांग

by JK Gupta
August 6, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विष्णु कुशवाहा...... रॉबर्ट्सगंज नगर के सीएमओ कार्यालय के पास स्थित श्री राम जानकी मंदिर एवं संकट मोचन मंदिर के...

Read moreDetails

क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News

क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News
by Admin
August 5, 2026
0

गुजरात सरकार ने नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए वनस्पति तेल से बने एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन के निर्माण और...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio