• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, सामान स्टेट हाईवे पर बिखरा

JK Gupta by JK Gupta
March 12, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
24
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र……


Sonbhadra । रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने सीमेंट लादकर जा रहे ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सवार लोगों को हल्की चोटें आई हैं, हालांकि कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर गोदाम से सीमेंट की बोरियां लेकर जा रहा था, तभी रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाईवा वाहन ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर पर लदी सीमेंट की कई बोरियां सड़क पर बिखर गईं और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार लोगों को हल्की चोटें आईं, जबकि हाईवा वाहन का शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे दूसरे वाहन चालक ने बताया कि हाईवा वाहन तेज रफ्तार में था और समय पर ब्रेक नहीं लग पाने के कारण यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए सड़क पर बिखरी सीमेंट की बोरियों को हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Previous Post

नवनीत कौर की हैट्रिक… भारत शान से सेमीफाइनल में पहुंचा, फाइनल की टिकट के लिए इटली से टक्कर

Next Post

केकराही. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क मदर इन चाइल्ड यूको कैंप का आयोजन संपन्न

Next Post

केकराही. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क मदर इन चाइल्ड यूको कैंप का आयोजन संपन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विंढमगंज. ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, देर रात मंडल कार्यालय में पत्नी ने गिरने की दर्ज कराई थी सूचना
  • अलवर का सिर्फ 15 साल का हॉकी चैम्पियन! चिराग सैनी का एशिया कप कैंप में हुआ चयन, मेहनत से पाया यह मुकाम
  • केकराही. बिजली बिल जमा का सही मानक न होने से उपभोक्ता नाराज
  • बैडमिंटन के नियम में सबसे बड़ा बदलाव, BWF ने लिया ऐतिहासिक फैसला, ’21-पॉइंट नियम’का अंत
  • पश्चिम बंगाल के कराटे खिलाड़ियों ने मलेशिया में दिखाया दम, गोल्ड सहित 14 मेडल जीते

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.