बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा….
— एनटीपीसी रिहंद परियोजना के एफजीडी स्टेज दो तीन के बीच काम ठप कर घंटा भर बैठे रहें श्रमिक

बीजपुर एनटीपीसी रिहंद परियोजना परिसर में बुधवार की सुबह विभिन्न स्थानों पर कार्यरत विभिन्न कंपनियों के श्रमिक काम ठप कर सैकड़ो की संख्या में कम्पनियों द्वारा किए जा रहे शौषण के विरूद्ध एक जुट होकर एफजीडी दो तीन के बीच धरने पर बैठ गए।
श्रमिकों की एकजुटता को देख विभिन्न कंपनियों के कर्ताधर्ताओं के हाथ पाव फूल गए। लोग आनन- फानन में अपने उच्चा धिकारियो को सूचना दिए। मौके पर सीआईएसएफ के जवान सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख में लगे रहे।
जिसमे एनर्जियों प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड, शिवम एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, श्री विम इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड, कुनाल ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड, कुबेर इंटरप्राइजेज, रोहन बिल्डर्स, प्रिया इंफ्रा सहित अन्य कम्पनियों के श्रमिकों का कहना है की जब हम लोगों को 8 घंटे का वेतन दिया जाता है तो 12 घंटा ड्यूटी क्यों कराया जाता है।

बोनस आदि जो लाभ हम सब को मिलना है वह क्यों नहीं दिया जा रहा है। श्रमिकों का कहना है की हम सब की विभिन्न कंपनिया एम.एच.पी.एच से 8 घंटे के अनुसार हम सब का वेतन लेती है। और हम लोगो से 12 घंटा ड्यूटी कराकर 4 घंटे का ओभर टाइम को एक हाजरी बनाकर दोगुना पैसा लेकर मुनाफा कमा रही है जिससे हम लोगो का हक मारा जा रहा है और जो श्रमिक आवाज उठाता है उनको आरोप- प्रत्यारोप लगाकर कार्य से निकाल दिया जाता है। इस वजह से हम सब एकजुट होकर कंपनियों के मनमानी के विरुद्ध धरने पर बैठे है।
श्रमिकों के धरने पर बैठने की सूचना विभिन्न कंपनियों के उच्चाधिकारियों को मिलते ही आनन फानन में विचार विमर्श कर घंटे भर बाद पहुंच कर श्रमिकों की मांगों को मान लिया और श्रमिकों से आह्वान किया की आप सब लोग अपने अपने स्थानों पर काम पर लौट जाए।
इस बाबत एम एच पी एस, एच. आर प्रबंधक अजीत गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने ने बताया की श्रमिकों का कहना है। की 8 घंटा की जगह 12 घंटा काम कराया जाता है। हम सब 8 घंटे ड्यूटी करेंगे। 8 घंटे के अलावा जीतना टाइम काम करेंगे उसका डबल हाजरी बनेगा नही तो हम लोग ओवरटाइम नही करेंगे। और बोनस आदि की कोई समस्या नहीं है।