• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. अंतराष्ट्रीय युद्ध का असर यूपी के आखिरी जिला सोनभद्र पर भी पड़ा, सिलेंडर के लिए उपभोक्ता परेशान

JK Gupta by JK Gupta
March 11, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र…..


Sonbahdra । ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच बढ़ते युद्ध के हालात का असर अब भारत के लोगों की चिंताओं पर भी दिखने लगा है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की संभावित कमी की आशंका के बीच उपभोक्ताओं में डर का माहौल है। इसी के चलते सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

रॉबर्ट्सगंज के बिच्छी स्थित हंस वाहिनी एचपी गैस एजेंसी पर सुबह से ही गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतार देखने को मिली। लोगों को आशंका है कि अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण कहीं गैस की आपूर्ति प्रभावित न हो जाए, इसलिए उपभोक्ता पहले से ही सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पहुंच रहे हैं।

इस दौरान गैस वितरण में ओटीपी अनिवार्य होने के कारण भी कई उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों के मोबाइल पर ओटीपी नहीं आने से उन्हें सिलेंडर लेने में दिक्कत हो रही है।

एजेंसी संचालिका ने बताया कि सीमित आपूर्ति के बावजूद सभी उपभोक्ताओं को गैस देने का प्रयास किया जा रहा है और किसी भी उपभोक्ता को वापस नहीं लौटाया गया है।

वहीं जितेंद्र कुमार,  प्रिंस केसरी समेत अन्य उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले गैस सिलेंडर करीब 21 दिन में मिल जाता था, लेकिन अब 25 दिन की अवधि होने और कई बार ओटीपी न आने से समस्या और बढ़ गई है। वहीं मधुपुर निवासी आवाज नारायण ने कहा कि वह अपनी सुविधा से एजेंसी पर सिलेंडर लेने चले आते हैं उन्हें सिलेंडर लेने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई।

एजेंसी प्रबंधन का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में गैस की आपूर्ति कम होती है तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

Previous Post

सोनभद्र. शीतला अष्टमी पर शीतला माता मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Next Post

बीजपुर. विभिन्न मांगों को लेकर सैकड़ो की संख्या में श्रमिक हुए लामबंद

Next Post

बीजपुर. विभिन्न मांगों को लेकर सैकड़ो की संख्या में श्रमिक हुए लामबंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • घोरावल. विद्यालयों के विकास पर मंथन, ग्राम प्रधानों का सम्मान कर शिक्षा सुधार की अपील
  • घोरावल. सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ विशाल भंडारे के साथ संपन्न
  • घोरावल. शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों रुपए का सामान खाक, युवक झुलसा
  • केकराही. घर में गाय ने दिया दो बच्चियों को जन्म, बना चर्चा का विषय
  • बीजपुर. विभिन्न मांगों को लेकर सैकड़ो की संख्या में श्रमिक हुए लामबंद

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.