केकराही/सोनभद्र. @रामकेश यादव…..

विकासखंड करमा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बहेरा में मंगलवार को एक गाय ने दो बछिया को जन्म दिया। दोनों बच्चे स्वस्थ हैं। इसके पूर्व इस घर में ही पत्नी ने भी दो बच्चियों का जन्म एक साथ ही दिया था ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बहे रा में निशु शर्मा की एक गाय ने बीते मंगलवार को एक साथ दो बछियो को जन्म दिया है।
दोनों बछिया स्वस्थ है। और इसके पूर्व 2022 में निशु शर्मा की पत्नी पूनम शर्मा ने भी एक साथ दो जुड़वा बच्चियों का जन्म दिया था जिनका नाम रिद्धि और सिद्धि है दोनों जुड़वा पैदा हुई है। दोनों बच्चियों आज तक स्वस्थ हैं किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है यह देख आसपास के लोग दंग हैं कि एक ही परिवार में यह परिणाम कैसे मिल रहा है ।
प्रधान पति धीरज सिंह ने बताया कि यह ऐसी लीला प्रकृति की ही है जो पत्नी और गाय को दो-दो बच्चों को एक साथ जन्म एक ही परिवार में देखने को मिल रहा है।और सभी स्वस्थ है जो चर्चा का विषय बना हुआ है पिता निशु शर्मा ने भी बताया कि यह प्रभु की लीला ही है।