रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा……

पिपरी नगर पंचायत क्षेत्र में सोनभद्र डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारी, सदस्य तथा नगर के कई सम्मानित लोग सपरिवार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि फूड सेफ्टी ऑफिसर डी.एस. मंगलमूर्ति द्वारा गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद होली मिलन के अवसर पर एसोसिएशन के सदस्यों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान सभी लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और होली गीतों पर झूमते हुए उत्सव का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम में आपसी भाईचारा, सौहार्द और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इसी अवसर पर रक्तदान, नेत्रदान और अंगदान के क्षेत्र में योगदान के लिए दिलीप कुमार दुबे को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष उत्तम कुमार जायसवाल, नरेश अग्रवाल, वकील अहमद, रंजीत शर्मा, फकीर अहमद, छोटू अग्रवाल, सुरेश केशरी सहित एसोसिएशन के कई सदस्य मौजूद रहे।