• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. हिण्डाल्को में सुरक्षा सप्ताह के दौरान सेफ्टी क्विज़ व डिजिटाइज़ेशन प्रतियोगिता आयोजित

JK Gupta by JK Gupta
March 8, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा…….


हिण्डाल्को रेणुकूट में चल रहे सुरक्षा माह के अंतर्गत सेफ्टी क्विज़ (सुरक्षा पहेली) प्रतियोगिता एवं डिजिटाइज़ेशन एंड ऑटोमेशन इन सेफ्टी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों व संविदाकार कर्मियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा कार्यस्थल पर नई तकनीकों के माध्यम से सुरक्षा को और मजबूत बनाना रहा।

सेफ्टी क्विज़ प्रतियोगिता संविदाकार कर्मचारियों तथा हिण्डाल्को कर्मचारियों के लिए ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित की गई, जिसमें प्रारंभिक चरण के बाद चार टीमों को फाइनल के लिए चयनित किया गया। प्रतियोगिता का संचालन विवेक अग्रवाल ने किया, जबकि ज्यूरी सदस्य के रूप में रिडक्शन प्लांट के कामता प्रसाद गुप्ता उपस्थित रहे।

संविदाकार सेफ्टी क्विज़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान फेब्रिकेशन प्लांट की टीम ने प्राप्त किया, जिसमें विकास कान्त मौर्या (मेसर्स चंद्रा इलेक्ट्रिकल), राहुल कुमार गुप्ता (मेसर्स अवतार पेपर) और अमरजीत शर्मा (मेसर्स चंद्रा इलेक्ट्रिकल) शामिल रहे। द्वितीय स्थान संयुक्त रूप से यूटिलिटी प्लांट की टीम—त्रिभुवन प्रसाद (मेसर्स एस.के. कंस्ट्रक्शन), मनोज कुमार (मेसर्स सूर्या एसोसिएट्स), के.के. रॉय (मेसर्स भुल्लन) तथा अल्युमिना प्लांट की टीम—अशोक (मेसर्स बजरंग कंस्ट्रक्शन), अमित त्रिपाठी और वरुण (दोनों मेसर्स हैमलमान) ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान रिडक्शन प्लांट की टीम—हर्ष जायसवाल (मेसर्स अनिता स्क्रैप), अमरेन्द्र अकेला (मेसर्स चंद्रा इलेक्ट्रिकल) और अजीत मिश्रा (मेसर्स जायसवाल) को मिला।

हिण्डाल्को कर्मचारियों की सेफ्टी क्विज़ प्रतियोगिता में फेब्रिकेशन प्लांट की टीम—हर्षवर्धन राज, उमेश मौर्या और आशीष कुमार पटेल—ने प्रथम स्थान हासिल किया। रिडक्शन प्लांट की टीम—कीर्ति सिंह, अमित सिंह और पवन श्रीवास्तव—द्वितीय स्थान पर रही, जबकि एलुमिना प्लांट की टीम—आकाश डोंगरे, कुलदीप और उपेन्द्र चौधरी—ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा डिजिटाइजेशन एंड ऑटोमेशन इन सेफ्टी प्रतियोगिता में विभिन्न प्लांटों की चार टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में टीमों को यह प्रस्तुत करना था कि डिजिटाइजेशन और ऑटोमेशन के माध्यम से कार्यों को किस प्रकार अधिक सुरक्षित और सरल बनाया जा सकता है। प्रतियोगिता के निर्णायक सुरेन्द्र तिवारी, सुदर्शन अलाजंगी, महेश मांगरे, मधुस्मिता साहू और कमल किशोर के समक्ष सभी टीमों ने अपने-अपने प्रस्तुतीकरण दिए।

प्रस्तुतीकरण के आधार पर निर्णायकों ने रिडक्शन प्लांट की टीम—हेमंत लोढ़ा, हर्ष गर्ग और अंकित कुमार—को प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित किया। फैब्रिकेशन प्लांट की टीम—अनामिका राजवंशी, जसप्रीत सिंह और अनुराग द्विवेदी—को द्वितीय स्थान तथा अल्युमिना प्लांट की टीम—अंकित, निखिल और आमिर—को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम का संचालन सुभादीप भट्टाचार्य ने किया, जबकि विजेता टीमों की घोषणा सुरेन्द्र तिवारी द्वारा की गई। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता और तकनीकी नवाचार के प्रति उत्साह देखने को मिला।

Previous Post

कोन. ब्लॉक के बरहमोरी में कोटेदार पर खाद्यान्न गबन का आरोप, डीएम से कार्रवाई की मांग

Next Post

रेणुकूट. सोनभद्र डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन ने मनाया होली मिलन, सदस्यों ने एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं

Next Post

रेणुकूट. सोनभद्र डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन ने मनाया होली मिलन, सदस्यों ने एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दुद्धी. रेलवे गेट पर बने हाई स्पीड ब्रेकर पर गिरकर बाइक सवार गंभीर
  • घोरावल. पुल से कूदकर युवती ने दी जान
  • घोरावल. सुशील कुमार शुक्ला बने दी घोरावल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, दयाशंकर महामंत्री
  • सोनभद्र. डीएम ने विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक
  • सोनभद्र. आगामी 13 मार्च को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष का आगमन, महिला उत्पीड़न की करेंगी सुनवाई

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.