कोन/सोनभद्र. @मिथिलेश जायसवाल……

विकास खंड कोन के बरहमोरी गांव के कोटेदार नंदलाल पर ग्रामीणों ने फ़रवरी माह के सम्पूर्ण खाद्यान्न को गबन करने का आरोप लगाया है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कोटेदार द्वारा 28 फ़रवरी को खाद्यान्न वितरण करने को बोला गया था,जब ग्रामीण दुकान पर गल्ला लेने पहुंचे तो कोटे के दुकान पर ताला लगा था तथा कोटेदार नंदलाल गायब थे।
खाद्यान्न लेने पहुंचे कार्डधारक निराश होकर वापस चले गये।पुनः कोटेदार द्वारा 2 मार्च को खाद्यांन देने की बात कही गयी ,पुनः ग्रामीणों के साथ धोखा हुआ और 2 मार्च को भी किसी कार्डधारक को खाद्यान्न नहीं मिल सका।ग्रामीणों का आरोप है कि तालमटोल करते करते कोटेदार ने कह दिया कि अब खाद्यान्न नहीं मिल पाएगा।

आक्रोशित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कोटेदार के उपर कार्यवाही करने का अनुरोध किया है। शिकायतकर्ताओ में रामसूरत, कन्हैया लाल ,विनय कुशवाहा, हीरावती, ख़िताबी, सुरेश, सुमन, राकेश इत्यादि दर्ज़नों लोग शामिल रहे।
भाजपा कार्यकर्ता मनोज साहनी का कहना है कि सम्भवतः कोटेदार द्वारा ऑफलाइन पर्ची के माध्यम से खाद्यान्न ख़ारिज करके बेच दिया गया है जिसमें क्षेत्रीय आपूर्ति निरीक्षक की भी भूमिका संदिग्ध है।जाँच कर दोषियों पर कार्यवाही होना आवश्यक है।