• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. हिण्डाल्को रेणुकूट में फायर ड्रिल, रेस्क्यू व सुरक्षा कविता प्रतियोगिता का आयोजन

JK Gupta by JK Gupta
March 5, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा…..


हिण्डाल्को रेणुकूट में चल रहे 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन सेफ्टी ग्राउंड में फायर ड्रिल एवं रेस्क्यू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अल्युमिना, रिडक्शन, फैब्रिकेशन एवं यूटिलिटीज विभागों की कुल चार टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में (सेनि.) कर्नल रोहित शर्मा, विजय व्यास एवं डॉ. धर्मेन्द्र मिश्रा शामिल रहे। प्रतियोगिता में रिडक्शन प्लांट की टीम के चंद प्रताप, विशाल गिरी एवं पीयूष मिश्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

यूटिलिटीज की टीम से पुनीत संखोलिया, विघ्नेश्वर शर्मा एवं नीराला सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि फैब्रिकेशन प्लांट की टीम के प्रभात पटेल, रणविजय सिंह एवं नंदन कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का संचालन कैलाश प्रधान एवं पार्थ पुरवार द्वारा किया गया, जबकि विजेताओं की घोषणा फायर एवं सेफ्टी विभाग के प्रमुख जय तिवारी ने की। इस अवसर पर प्लांट के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

इसी क्रम में सुरक्षा विषय पर कविता प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें चार विभागों के कुल सात प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत सुरक्षा विषयक रचनाओं को दर्शकों ने खूब सराहा। कविता प्रतियोगिता में रिडक्शन प्लांट के पप्पू यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यूटिलिटीज विभाग के सुरेश खरवार द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि फैब्रिकेशन प्लांट के संतोष मिश्रा ने तृतीय स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम का संचालन सुशील पाण्डेय ने किया। निर्णायक मंडल में यशवंत कुमार, विजयकांत दुबे, एस.के. ब्रह्मचारी, बिजॉय सिंह एवं सुनील कांत पाण्डेय शामिल रहे। विजेताओं की घोषणा जय तिवारी ने की। इन आयोजनों के माध्यम से कर्मचारियों में आपदा प्रबंधन, त्वरित प्रतिक्रिया एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया। राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित ये कार्यक्रम संयंत्र में मजबूत सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुए।

Previous Post

घोरावल. सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ का शुभारंभ

Next Post

सोनभद्र. बांध में डूबने से दो लोगों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

Next Post

सोनभद्र. बांध में डूबने से दो लोगों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर बैठक, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
  • अनपरा. बाइक की टक्कर से युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर
  • सोनभद्र. बांध में डूबने से दो लोगों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • रेणुकूट. हिण्डाल्को रेणुकूट में फायर ड्रिल, रेस्क्यू व सुरक्षा कविता प्रतियोगिता का आयोजन
  • घोरावल. सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ का शुभारंभ

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.