घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी……

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खरुआंव गांव के सेमरा बस्ती में बृहस्पतिवार को भतीजों द्वारा की गई मारपीट में चाचा चाची गंभीर रुप से घायल हो गए।
खरुआंव गांव के सेमरा बस्ती निवासी सर्वेश कुमार 27 वर्ष पुत्र राम ललित व उनकी पत्नी दुर्गावती 25 वर्ष को परिजनों द्वारा घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सर्वेश कुमार ने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ अपने घर के बाहर दरवाजे पर बैठे थे। उसी दौरान उसके चाचा के तीन पुत्रों ने लाठी डंडे से मारकर दोनों को घायल कर दिया।
पीड़ित पति पत्नी ने घोरावल कोतवाली में तहरीर देकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। तहरीर देने के बाद घायल पति पत्नी सामुदायिक स्वास्थ्य घोरावल में अपना दवा इलाज कराने पर लगे हैं। पुलिस के अनुसार मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।