• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शादी से पहले मां बनना चाहती थीं ये हसीना, IVF के भी किए थे 2 राउंड, परिवार ने दी थी ये चेतावनी

Admin by Admin
September 29, 2026
in मनोरंजन
0
शादी से पहले मां बनना चाहती थीं ये हसीना, IVF के भी किए थे 2 राउंड, परिवार ने दी थी ये चेतावनी


Last Updated:September 28, 2026, 22:47 IST

स्वरा भास्कर ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है. एक्ट्रेस ने बताया कि शादी से पहले वह IVF के जरिए मां बनने का फैसला कर चुकी थीं. इतना ही नहीं, उन्होंने अपने माता-पिता को भी इसके लिए मना लिया था. लेकिन उन्होंने चेतावनी दी थी कि ये बहुत चैलेंजिंग होगा. स्वरा ने बताया कि उन्होंने IVF के दो राउंड भी करवाए, लेकिन दोनों बार उन्हें सफलता नहीं मिली.

ख़बरें फटाफट

शादी से पहले मां बनना चाहती थीं ये हसीना, IVF के भी किए थे 2 राउंडZoom

एक्ट्रेस ने फिल्मों में किए कई विवादित सीन

नई दिल्ली. एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपनी बेबाक बातों और निजी जिंदगी से जुड़े किस्से खुलकर शेयर करने के लिए जानी जाती हैं. इन दिनों वह रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में नजर आ रही हैं. शो में कंटेस्टेंट्स गेम के साथ-साथ अपनी जिंदगी से जुड़े कई अनुभव भी शेयर कर रहे हैं. इसी दौरान स्वरा ने मां बनने की अपनी इच्छा और शादी से पहले IVF कराने के फैसले को लेकर खुलकर बात की.

स्वरा ने बताया कि एक वक्त ऐसा आया था, जब उन्हें लगने लगा था कि शायद उनकी शादी नहीं होगी. ऐसे में उन्होंने मां बनने के लिए IVF का सहारा लेने का फैसला किया था. उन्होंने इस फैसले के लिए अपने माता-पिता को भी मना लिया था.

परिवार ने दी थी चेतावनी

स्वरा भास्कर ने शो में बातचीत के दौरान कहा कि उस समय उनकी सबसे बड़ी इच्छा मां बनने और अपना परिवार शुरू करने की थी. उन्होंने बताया, ‘मैं IVF के लिए तैयार थी. मैंने अपने माता-पिता को भी मना लिया था. मेरी शादी तो होने से रही, मैं IVF से बच्चा करूंगी. स्वरा ने बताया कि उनके माता-पिता ने उनके इस फैसले का विरोध नहीं किया. हालांकि, उन्होंने बेटी को IVF की प्रक्रिया और उससे जुड़ी चुनौतियों के बारे में जरूर समझाया. एक्ट्रेस ने अपने माता-पिता को याद करते हुए कहा, ‘बेचारे मेरे पैरेंट्स, बड़े स्वीट लोग हैं. उन्होंने कहा कि सुनो, यह बहुत चैलेंजिंग होगा, लेकिन अगर तुम यही चाहती हो तो ठीक है.’

अपने बेबाक बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं स्वरा भास्कर

शो में स्वरा भास्कर ने किया खुलासा

इसके बाद स्वरा ने अपनी इच्छा पूरी करने के लिए IVF की कोशिश भी की. उन्होंने बताया कि उन्होंने IVF के दो राउंड करवाए, लेकिन दोनों ही बार सफलता नहीं मिली. स्वरा ने कहा, ‘मैं सच में बच्चा चाहती थी और अपनी फैमिली चाहती थी. मैंने IVF के दो राउंड किए, लेकिन हुआ नहीं. स्वरा का यह खुलासा ‘राइज एंड फॉल सीजन 2′ के दौरान सामने आया. इस शो को पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं. शो में स्वरा अपनी निजी जिंदगी से जुड़े अनुभवों के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज को लेकर भी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं.

बता दें कि शो के शुरुआती दिनों में ही स्वरा का को-कंटेस्टेंट शहजाद पूनावाला के साथ कई मुद्दों पर मतभेद देखने को मिला. दोनों के बीच हुई बहसों ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा है. बता दें कि स्वरा भास्कर ने राजनेता फहाद अहमद से शादी की है. दोनों एक बेटी के माता-पिता हैं, जिसका नाम राबिया है.’राइज एंड फॉल सीजन 2’ को प्राइम वीडियो और MX प्लेयर पर फ्री में देखा जा सकता है.

About the Author

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 28, 2026, 22:47 IST





Source link

Post Views: 5
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का साया, मगर यूपी में बदलेगा मौसम, जानिए कल आपके जिले में होगी बारिश या खिलेगी धूप?

Next Post

मैं आहत हूं… एशियन गेम्स में निराशजनक अभियान पर छलका पीवी सिंधू का दर्द, फैंस से किया वापसी का वादा

Next Post
मैं आहत हूं… एशियन गेम्स में निराशजनक अभियान पर छलका पीवी सिंधू का दर्द, फैंस से किया वापसी का वादा

मैं आहत हूं... एशियन गेम्स में निराशजनक अभियान पर छलका पीवी सिंधू का दर्द, फैंस से किया वापसी का वादा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.