• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मैं आहत हूं… एशियन गेम्स में निराशजनक अभियान पर छलका पीवी सिंधू का दर्द, फैंस से किया वापसी का वादा

Admin by Admin
September 29, 2026
in खेल
0
मैं आहत हूं… एशियन गेम्स में निराशजनक अभियान पर छलका पीवी सिंधू का दर्द, फैंस से किया वापसी का वादा


नई दिल्ली: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू एशियाई खेलों से निराशाजनक तरीके से बाहर होने के बाद आहत हैं. हालांकि, इस हार के दर्द ने उनके कुछ और हासिल करने के संकल्प को और मजबूत कर दिया है. सिंधू ने अपनी कमियों पर काम करने का वादा करते हुए कहा कि ‘‘एक निराशाजनक नतीजा उस सफर को परिभाषित नहीं कर सकता, जो मेरे लिए इतना मायने रखता है.’’

सिंधू का अभियान रविवार को चीन की चेन यूफेई के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में हार के साथ समाप्त हुआ. एक समय वह मुकाबला अपने पक्ष में खत्म करने से महज तीन अंक दूर थीं, लेकिन इसके बाद उन्हें 21-11, 18-21, 10-21 से हार का सामना करना पड़ा.

मुझे अभी थोड़ा समय चाहिए, मैं आहत हूं- सिंधू

सिंधू ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘इसे शब्दों में बयां करने के लिए मुझे थोड़ा समय चाहिए था. मेरा एशियाई खेलों का अभियान समाप्त हो गया है और मैं आहत हूं. क्वार्टर फाइनल में मुकाबला अपने पक्ष में करने से मैं तीन अंक दूर थी. मैं बार-बार उन्हीं तीन अंकों के बारे में सोच रही हूं.’’

इस 31 वर्षीय खिलाड़ी ने स्वीकार किया कि अहम मौकों पर लंबे और थकाऊ रैलियों में वह फिर पिछड़ गईं. हाल में चीन में उनके अभियान के दौरान भी ऐसे ही रैलियों ने निर्णायक भूमिका निभाई थी. उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पास मौका था. उसे हाथ से निकल जाने का दर्द है.’’

चौथी बार ऐशियाई खेलों में हिस्सा ले रही थीं सिंधू

निराशा को अपने अभियान की पहचान बनाने देने के बजाय सिंधू ने दबाव के क्षणों में सामने आई कमियों को दूर करने पर ध्यान देना शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा, ‘‘मैं और मेरी टीम पहले से ही उन मौकों पर मुकाबला खत्म करने की क्षमता पर काम कर रहे हैं. हम इसे सुधारेंगे.’’ सिंधू ने एशियाई खेलों में 2014 में पदार्पण से लेकर 12 साल बाद अपने चौथे एशियाई खेलों में हिस्सा लेने तक के सफर पर भी गर्व जताया.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

उन्होंने लिखा, ‘‘गर्व करने की भी वजह है. 2014 में अपने पहले एशियाई खेलों से लेकर अब चौथे खेलों तक, भारत के लिए 12 साल तक अपना सब कुछ देने का सफर रहा है. मैं खुद को इस एहसास को महसूस करने देना चाहती हूं. एक दर्दनाक नतीजा उस सफर को परिभाषित नहीं कर सकता, जो मेरे लिए इतना मायने रखता है.’’

18 घंटे में पीवी सिंधू ने खेले तीन-तीन मैच

सिंधू ने लिखा, ‘‘मैं आहत हूं, लेकिन यह ठीक है. मुझे खुशी है कि यह अब भी मेरे लिए इतना मायने रखता है कि इतनी तकलीफ हो. मैं अब भी इसे चाहती हूं. मैं अब भी कोर्ट पर पूरे दमखम से खेलना चाहती हूं. यही भावना मुझे आगे बढ़ाती है.’’ एशियाई खेलों के व्यस्त कार्यक्रम ने भी सिंधू की शारीरिक क्षमता की परीक्षा ली. उन्होंने 18 घंटे के अंदर तीन मुकाबले खेले. तीसरे मैच के बाद वह रात करीब तीन बजे अपने कमरे में लौटीं और सुबह 8:30 बजे फिर कोर्ट पर उतरना पड़ा.

उन्होंने कहा, ‘‘18 घंटे में तीन मैच. रात तीन बजे वापस आई और सुबह 8:30 बजे फिर बाहर निकलना पड़ा. इसका असर पड़ा. लेकिन जिस प्रशिक्षण शिविर ने मुझे हर कारण दिया कि मैं बेहतर कर सकती हूं, उसके बाद मैं इससे कहीं ज्यादा हासिल करना चाहती थी.’’

पीवी सिंधू ने जताया फैंस को अपना आभार

अपने चौथे एशियाई खेलों के अनुभव पर सिंधू ने अपने प्रशंसकों का भी आभार जताया. उन्होंने कहा कि जो लोग देर रात तक जागकर उनका मुकाबला देखते और उनका हौसला बढ़ाते रहे, वह उनके लिए भी निर्णायक तीन अंक हासिल करना चाहती थीं.

सिंधू ने कहा, ‘‘उन सभी लोगों का धन्यवाद, जो देर रात तक जागे, मेरा हौसला बढ़ाया और मुझ पर भरोसा किया. मैं उन आखिरी तीन अंकों को हम सभी के लिए हासिल करना चाहती थी. मेरे साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद. मैं फिर कोशिश करूंगी.’’



Source link

Post Views: 5
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

शादी से पहले मां बनना चाहती थीं ये हसीना, IVF के भी किए थे 2 राउंड, परिवार ने दी थी ये चेतावनी

Next Post

Aaj Ka Mesh Rashifal : प्रेमिका को चुभ सकती है ये बात…मेष राशि के लिए आज जल्दबाजी घातक

Next Post
Aaj Ka Mesh Rashifal : प्रेमिका को चुभ सकती है ये बात…मेष राशि के लिए आज जल्दबाजी घातक

Aaj Ka Mesh Rashifal : प्रेमिका को चुभ सकती है ये बात...मेष राशि के लिए आज जल्दबाजी घातक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.