घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी……

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मरसड़ा गांव में होली के दिन बाइक सवार तीन युवक पुलिया के नीचे गिर पड़े, तीनों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार विसुंधरी गांव निवासी मुरली 20 पुत्र जवाहिर, मनोज 25 पुत्र बुद्धू, अजय 24 पुत्र सीताराम बुधवार दोपहर बाद होली खेलने के लिए रिश्तेदारी में मरसड़ा गांव गए थे। शाम के समय घर वापस लौटते समय दोनों तीनों बाइक सवार मरसड़ा गांव के पास पुलिया से टकराकर नीचे गिर पड़े।
हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा तीनों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर मुस्ताक अहमद और फार्मासिस्ट अमित सिंह ने तीनों का उपचार किया।