केकराही/सोनभद्र. @रामकेश यादव….

करमा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव के दो दिन होलिका दहन के पश्चात बुधवार को होली का पर्व सकुशल संपन्न हो गया अबीर रंग गुलाल सभी को एक दूसरे के ऊपर फेंकते हुए सभी हिन्दू भाई बड़े ही शौक से होली का पर्व मनाए एक दूसरे के गले मिले ।
होली दहन एवं होली के पर्व के दिन करमा थाना प्रभारी ने फोर्स सहित चक्रमण करते रहे करमा थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हमारे थाने के अंतर्गत कुल 84 होलिका दहन का कार्य हुआ था।
जिसमें एक दिन पूर्व 26 होलिका दहन जलाई गई थी शेष जगह की होलिका दहन दूसरे दिन मंगलवार को किया गया यह पर्व बड़े ही हरसोलाश के साथ मनाया गया कहीं भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।







