• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चोपन. संदिग्ध परिस्थितियों में शख्स की मौत से मचा हड़कंप

JK Gupta by JK Gupta
March 5, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चोपन/सोनभद्र. @कृपा शंकर पांडेय


जुगैल थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान खरपतू बैगा (40 वर्ष) पुत्र गुलाब बैगा के रूप में हुई है।

यह पूरा मामला जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नेवारी के टोला भरगोन का बताया जा रहा है, मृतक के भाई प्रहलाद बैगा के अनुसार, त्योहार मनाने के बाद सभी लोग खाना खाकर सोने चले गए थे। सुबह उठने पर इस घटना की जानकारी हुई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों का कहना है कि खरपतू बैगा की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और उन्हें किसी पर किसी प्रकार का संदेह भी नहीं है। हालांकि उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

बताया जा रहा है कि मृतक अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके बड़े बेटे की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरा बेटा करीब 15 वर्ष का और बेटी लगभग 10 वर्ष की है।

घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी 112 मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी 112 मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Previous Post

लक्ष्य सेन ने लगातार दूसरा मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, ऑल इंग्लैंड ओपन में लोंग से किया हिसाब बराबर

Next Post

केकराही. होली का पर्व सकुशल संपन्न

Next Post

केकराही. होली का पर्व सकुशल संपन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारतीय वॉलीबॉल महासंघ की मान्यता रद्द, इंटरनेशनल बॉडी ने क्यों लिया इतना कड़ा फैसला?
  • ISSF Junior World Cup 2026: 10 मीटर एयर पिस्टल में शिवा नरवाल को स्वर्ण, चिराग को कांस्य
  • दुद्धी. भौगोलिक कारणों से तेज हो रहा हीट वेव का असर, जनजीवन पर पड़ रहा गहरा प्रभाव
  • दुद्धी. मुख्य अभियंता का दौरा हवा -हवाई, नहर निर्माण की कच्छप गति किसानों पर पड़ रही भारी
  • विंढमगंज. तेजी से भाग रहे दौर में दिखी पुरानी परंपरा, पालकी में निकली बारात

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.