संवाददाता@संदीप अग्रहरी…..

म्योरपुर क्षेत्र के लिलासी मोड़ पर सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से खड़े होने वाले टेंपो और पिकअप वाहन लगातार जाम की वजह बन रहे हैं। सुबह से शाम तक यहां वाहनों की लंबी कतार लगने से राहगीरों, स्कूली बच्चों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लिलासी मोड़ पर टेंपो और पिकअप चालकों द्वारा मनमाने ढंग से वाहन खड़े कर सवारियां भरी जाती हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है और अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। कई बार इस अव्यवस्था के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि लिलासी मोड़ पर अवैध वाहन स्टैंड को हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
लोगों ने प्रशासन से नियमित निगरानी, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा वाहनों के लिए निर्धारित स्थान तय करने की मांग की है, ताकि आमजन को जाम की समस्या से राहत मिल सके।





