म्योरपुर/सोनभद्र. @संदीप अग्रहरी…..

स्थानीय थाना क्षेत्र के लिलासी गांव में सड़क किनारे रात भर पड़े रहे एक युवक की बीती रात मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों ने युवक को देखकर एंबुलेंस के माध्यम से म्योरपुर सीएचसी भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के लिलासी गांव में कुदरी मार्ग पर सड़क हादसे में हीरालाल (30 वर्ष) पुत्र रामसुन्दर निवासी कुदरी की मौत हो गई। परिजनों को मुताबिक युवक रात में अपने किसी दोस्त को लेने के लिए म्योरपुर जा रहा था। इस दौरान वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। परिजन रात भर उसे फोन करते रहे, लेकिन मोबाइल साइलेंट में होने के कारण उससे बात भी नहीं हो सकी।

सुबह ग्रामीणों ने युवक को सड़क किनारे पड़ा देखा तो एंबुलेंस को फोन किया। युवक को एंबुलेंस के माध्यम से म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल के मेमो के द्वारा पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।