@जेo केo/सोनभद्र…..

Sobhadra । जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के गैस गोदाम के समीप रिहायशी इलाके में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। गैस गोदाम के समीप एक तेज रफ्तार Toyota Fortuner कार ने सामने से आ रही बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार एक युवती चला रही थी और उसके साथ एक युवक भी सवार था। बताया जा रहा है कि वाहन की रफ्तार के कारण बाइक कार के पिछले हिस्से में समा गई, जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि बाइक सवार ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली।

घटना के बाद कार सवार युवक-युवती मौके से फरार हो गए। तेज रफ्तार के इस हादसे से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। चर्चा है कि संबंधित टोयोटा फॉर्च्यूनर नगर के एक बड़े व्यापारी की बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में शामिल बाइक व कार को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है। मामले की जांच जारी