बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा…..

थाना क्षेत्र में होली के पर्व को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण कर सतर्कता बढ़ा दी है कहा होली का पर्व आपसी भाई चारे के साथ हर्षौल्लास पूर्वक मनाए अगर कही भी अराजकता फैलाई गई तो बक्शा नहीं जाएगा।
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि होलिका दहन और रंगों का पर्व होली मिलजुल कर सद्भाव पूर्वक मनाए किसी के साथ जबरजस्ती कर रंग अबीर न खेले कि विवाद की स्थिति उत्पन्न हो अगर ऐसा करते हुए शिकायत मिली तो किसी भी कीमत बख्शा नहीं जाएगा सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।