बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा….

थाना क्षेत्र के अलग अलग ग्राम सभा से कुल छः आरोपियों का चालान शांतिभंग की धारा 170,,126/135 में स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को कानून के हवाले किया गया।
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सुनील कुमार पुत्र शिव दयाल और साई राव ,प्रमोद कुमार गुप्ता आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी कर मारपीट करने पर उतर आए जब मामला आपस में नहीं सुलझा तो दोनों पक्ष थाने पहुंचे जहां तनाव को देखते हुए शांति भंग में चालान कर दिया गया।
वही उपरोक्त धारा में उमेश कुमार पुत्र राम कृपाल बीयार, अलेश कुमार पुत्र राम लल्लू निवासीगण जरहा,मुकेश भगत पुत्र स्व विजय भगत निवासी बिहार चम्पारड का चालान शांतिभंग में किया गया।