• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. कंजड़ बस्ती में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 लीटर कच्ची शराब व 5 भट्ठियां नष्ट

JK Gupta by JK Gupta
March 2, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
34
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यालय/सोनभद्र. @विशाल टंडन……


सोनभद्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कंजड़ स्वीपर बस्ती में छापेमारी की। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर की गई। जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक विनोद कुमार साव (क्षेत्र-1), रविनंदन (क्षेत्र-2) और अमित कुमार (क्षेत्र-3) ने अपनी टीम के साथ थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के संदिग्ध घरों, झुग्गी-झोपड़ियों और अन्य स्थानों पर दबिश दी।

अचानक हुई छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। दबिश के दौरान टीम को मौके से लगभग 40 लीटर अवैध कच्ची शराब और करीब 350 किलोग्राम लहन बरामद हुआ। अधिकारियों ने वहीं पर चल रही 5 अवैध भट्ठियों को तोड़कर नष्ट कर दिया और बरामद लहन को भी मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, ताकि दोबारा शराब का निर्माण न हो सके।

इस मामले में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दो अभियोग दर्ज किए गए हैं और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। विभाग का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। आबकारी विभाग की इस सख्त कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में दहशत का माहौल है।

Previous Post

करमा/केकराही. मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की गई जान

Next Post

दूद्धि. बघबियानी धनौरा के जंगल में मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

दूद्धि. बघबियानी धनौरा के जंगल में मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को होली की शुभकामना एवं बधाई दी
  • सोनभद्र. भीम आर्मी का प्रथम जिला स्तरीय समीक्षा व पत्रकार सम्मान समारोह सम्पन्न
  • दुद्धी. आबकारी विभाग की छापेमारी, 40 लीटर कच्ची शराब और 350 किलो लहन बरामद
  • बीजपुर. बेकाबू बोलेरो द्वारा चार गायों को रौंदने के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
  • बीजपुर. होली पर्व को देखते हुए पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.