हनीफ खान/रामकेश यादव……..

करमा। स्थानीय थाना क्षेत्रान्तर्गत भरूहा माइनर के समीप रेलवे लाइन पर भोर में लगभग 3:30 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची करमा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत भरूहा माइनर के समीप रेलवे ट्रैक पर करीब 3:30 बजे भोर में चुनार से चोपन की तरफ जा रही मालगाड़ी की चपेट में एक व्यक्ति आ गया जिसकी पहचान धनसीरिया, थाना राजगढ़ मिर्ज़ापुर निवासी छोटेलाल पुत्र कल्लू उम्र लगभग 35 वर्ष के रूप में हुई।
ट्रेन की चपेट में आते ही मौके पर ही छोटे लाल की मृत्यु हो गई। सूचना पाते ही करमा पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर थाने ले गई और जीआरपी पुलिस एवं परिवार वालों को भी सूचित कर दिया है। परिजनों को आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। छोटेलाल ट्रेन की चपेट में कैसे आये अथवा यह घटना कैसे घटी अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।