• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. कोषागार में दिवंगत शिक्षकों की स्मृति में शोक

JK Gupta by JK Gupta
February 28, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


@जेo केo/सोनभद्र…..


Sonbhadra । शासन के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेशीय सेवा निवृत्त प्रा0शि0कल्याण परिषद सोनभद्र के जिलाध्यक्ष बैजनाथ देव पाण्डेय की सूचना पर फरवरी माह में आकस्मिक रूप से निधन हो चुके शिक्षकों स्व. जोखूराम द्विवेदी, स्व. राजाराम चौबे (नगवां), स्व. रामवृक्ष कोन, स्व. जगदीश घोरावल एवं स्व. सरजू प्रसाद दुद्धी की स्मृति में कोषागार सोनभद्र में शोक सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रभारी कोषाधिकारी कमलाकान्त गुप्त ने दिवंगत शिक्षकों के नाम पढ़कर सभी उपस्थित जनों को दो मिनट का मौन धारण कराया। इसके बाद उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति एवं उनके परिजनों को सांत्वना प्रदान करने के लिए हृदयस्पर्शी प्रार्थना कराई। शोक सभा में शिक्षक कल्याण परिषद के सदस्यों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।प्रार्थना सभा में ललित दुबे, दिलीप मोदनवाल, रामेश्वर देव, मनीष कुमार, पंकज, राजेश चौरसिया सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

इस शोक सभा ने न केवल दिवंगत शिक्षकों के योगदान को याद किया, बल्कि शिक्षा जगत के लिए उनके समर्पण को भी सलाम किया। जिला प्रशासन ने इस आयोजन के माध्यम से परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। जिले में शिक्षक समुदाय ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Previous Post

चूर्क. सफाई नायक को सेवानिवृत्त होने पर दिया गया भावभीनी विदाई

Next Post

चोपन. बैरियर के कंपोजिट विद्यालय में उल्लास के साथ मना ‘होली मिलन’ उत्सव

Next Post

चोपन. बैरियर के कंपोजिट विद्यालय में उल्लास के साथ मना 'होली मिलन' उत्सव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जिदंगी बहुत नाजुक है… पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं, क्या ऑल इंग्लैंड ओपन में खेल पाएंगी?
  • दुद्धी. चार महीने इलाज के बाद अशोक मसीह (चालक) की हुई मौत
  • दुद्धी. सेवानिवृत नायब तहसीलदार को दी गई भावभीनी विदाई
  • चोपन. बैरियर के कंपोजिट विद्यालय में उल्लास के साथ मना ‘होली मिलन’ उत्सव
  • सोनभद्र. कोषागार में दिवंगत शिक्षकों की स्मृति में शोक

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.