चोपन/सोनभद्र. @कृपा शंकर पांडेय……

रंगों का त्योहार होली खुशियों और आपसी मेल जोल का संदेश लेकर आता है। इसी क्रम में आज कंपोजिट विद्यालय चोपन बैरियर के प्रांगण में होली का पर्व बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिक्षकों और बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
इस अवसर पर वार्ड 3 की सभासद अनीता बिंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों के साथ होली खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें त्योहार की शुभकामनाएं दीं।
“विद्यालयों में ऐसे आयोजनों से बच्चों में अपनी संस्कृति के प्रति प्रेम बढ़ता है। बच्चों के चेहरे की मुस्कान ही इस त्योहार की असली जीत है।”
विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों ने प्राकृतिक रंगों और गुलाल का प्रयोग करते हुए सुरक्षित होली खेलने का संकल्प लिया। गुरु और शिष्यों के बीच का यह स्नेहपूर्ण मिलन देखने लायक था। पूरे परिसर में ‘होली आई रे’ के गीतों और बच्चों की खिलखिलाहट से वातावरण होली मय दिखा ।