• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. Acc कंपनी में भुगतान को लेकर मजदूरों ने किया विरोध प्रदर्शन

JK Gupta by JK Gupta
February 27, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
34
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र…….


— प्रोजेक्ट हेड ने कहा मजदूरों के प्रदर्शन और उनके भुगतान की मुझे जानकारी नहीं है


Sonbhadra । चोपन थाना क्षेत्र के सलईबनवा में निर्माणाधीन एसीसी सीमेंट प्लांट के गेट पर आज बड़ी संख्या में दो माह के बकाया भुगतान को लेकर मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन के माध्यम से मजदूरी भुगतान की मांग उठाई गई।

शुक्रवार को सुबह आठ बजे से चोपन थाना क्षेत्र सलईबनवा में निर्माणाधीन एसीसी सीमेंट प्लांट के दो नम्बर गेट व तीन नम्बर गेट पर बड़ी संख्या में दो माह के बकाया भुगतान को लेकर विरोध प्रदर्शन के माध्यम से की मांग उठाई गई।

जहां कार्यरत मजदूर प्रकाश कुमार, अवध राम, शिवपूजन, संयुक्त रूप से बताया कि स्नेहा इंजीनियरिंग तिरूपती आईडीएल शिवम इंजिनियरिंग, बीके इंजिनियरिंग के साथ अन्य ठेकेदारो के लगभग सैकड़ों मजदूरों के साथ सीमेंट प्लांट के गेट पर काम बंद कर विरोध प्रदर्शन के माध्यम से दो महीने का बकाया वेतन भुगतान के लिए मांग की जा रही है, जब हम लोग ठेकेदार से वेतन की मांग करते हैं तब आज कल कह कर टाल दिया जाता है और धीरे धीरे दो महीने बीत गया है जिसके कारण हम लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं ठेकेदार द्वारा मजदूरों से 8 घंटा के बजाय 12 घंटा काम करवा जाता है जिसमें चार घंटे का डबल ओटी भी नहीं दिया जाता है, महीने के 30 दिन ड्यूटी/काम करवाया जा रहा है और एक दिन भी छुट्टी नहीं दिया जाता, जहां लंच का भी पैसा काटा जाता है, इसके साथ हम सभी का पीएफ भी कटौती कर जमा करवाया जाता है, जिससे क्षुब्ध होकर हम सभी मजदूर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और मांग करते हैं कि हमें आठ घंटे ड्यूटी किया जाए, आठ घंटे से अधिक डिप्यूटी करने पर उतने घंटे का ओटी दिया जाए और महिने में 26 दिन ड्यूटी सुनिश्चित किया ताकि एक माह में चार दिन छुट्टी मिल सकें। वहीं लगभग डेढ़ घंटे के बाद आश्वासन के बाद हड़ताल को विराम कर मजदूर काम पर लौट गए।

इस मामले पर प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी ने बताया कि मैं बाहर हूं मुझे मजदूरों के विरोध प्रदर्शन और भुगतान न मिलने के बारे में जानकारी नहीं है।

इस दौरान डब्लू साहनी, शुभम, अवधेश, लालू विश्वकर्मा, दिनेश शर्मा, अफसार, राजेश पांडे, कार्तिक, गोपाल, राजाराम पासवान, सुदामा, विनोद कुमार यादव, गोलू, राहुल, शंभू कुमार, आदित्य, दीपक कुमार, रवि रंजन, ओमप्रकाश, सुकून प्रसाद, देव कुमार, दीप नारायण सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अवध राम, संतोष, राहुल, राजकिशोर, कमला प्रसाद, गौतम पासवान, प्रेमचंद गुप्ता, मोहम्मद अली, भगत, संजय कुमार आदि लोग विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे

Previous Post

सोनभद्र. पीडब्ल्यूडी विभाग से दो करोड़ के ज्यादा बजट से बनी सीसी रोड चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट, उखड़ गई गिट्टियां

Next Post

सोनभद्र. एसपी ने फोर्स के साथ शहर में निकाला फ्लैग मार्च, विवादित जगह किए गए चिन्हित

Next Post

सोनभद्र. एसपी ने फोर्स के साथ शहर में निकाला फ्लैग मार्च, विवादित जगह किए गए चिन्हित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. कार्रवाई: जोगनी में लाइनमैन की मौत के मामले में जेई निलंबित, बिजली निविदा कर्मी बर्खास्त
  • सोनभद्र. अध्यक्ष रूबी प्रसाद की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक आहूत
  • दुद्धी. बीआरडी कॉलेज में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
  • ओबरा. चोरी की नीयत से घर में घुसे चोर को घर वालों ने पकड़ा
  • चोपन. परिजनों से सोने की बात कहकर कमरे में गए युवक का सुबह नहीं खुला कमरा, परिजनो का रो रो कर बुरा हाल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.