• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. एसपी ने फोर्स के साथ शहर में निकाला फ्लैग मार्च, विवादित जगह किए गए चिन्हित

JK Gupta by JK Gupta
February 27, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यालय/सोनभद्र. @विशाल टंडन….


— आगामी त्यौहार होली एवं रमजान के देखते हुए एरिया डोमिनेशन/फ्लैग मार्च


होली एवं रमजान के मद्देनज़र जनपद में शांति और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सोनभद्र पुलिस पूरी तरह सक्रिय नजर आई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में कस्बा रॉबर्ट्सगंज में व्यापक एरिया डोमिनेशन/फ्लैग मार्च किया गया।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा भी मौजूद रहे। फ्लैग मार्च थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, व्यस्त बाजारों और संवेदनशील स्थानों से होकर गुजरा। भारी पुलिस बल की मौजूदगी से जहां आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ, वहीं असामाजिक तत्वों में सख्त संदेश भी गया।

अधिकारियों ने पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और स्थानीय व्यापारियों व नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित किया। एसपी ने स्पष्ट कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक या आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट, हुड़दंग अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि होली और रमजान को आपसी भाईचारे, प्रेम और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाएं। पुलिस प्रशासन ने दोहराया कि जनपद में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए हर स्तर पर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

Previous Post

सोनभद्र. Acc कंपनी में भुगतान को लेकर मजदूरों ने किया विरोध प्रदर्शन

Next Post

बीजपुर. 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Next Post

बीजपुर. 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. कार्रवाई: जोगनी में लाइनमैन की मौत के मामले में जेई निलंबित, बिजली निविदा कर्मी बर्खास्त
  • सोनभद्र. अध्यक्ष रूबी प्रसाद की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक आहूत
  • दुद्धी. बीआरडी कॉलेज में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
  • ओबरा. चोरी की नीयत से घर में घुसे चोर को घर वालों ने पकड़ा
  • चोपन. परिजनों से सोने की बात कहकर कमरे में गए युवक का सुबह नहीं खुला कमरा, परिजनो का रो रो कर बुरा हाल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.