• Home
  • Privacy Policy
Monday, August 3, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मीराबाई को 30 लाख तो सिल्वर-ब्रॉन्ज मेडलिस्ट पर भी खेल मंत्री मांडविया ने की पैसों की बारिश

Admin by Admin
August 3, 2026
in खेल
0
मीराबाई को 30 लाख तो सिल्वर-ब्रॉन्ज मेडलिस्ट पर भी खेल मंत्री मांडविया ने की पैसों की बारिश
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Last Updated:August 03, 2026, 15:58 IST

Mansukh Mandaviya Commonwealth Games 2026: ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय भारोत्तोलकों को खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सम्मानित किया. सम्मान समारोह में मीराबाई को 30 लाख रुपये, जबकि रजत और कांस्य विजेताओं को क्रमशः 20 लाख और 10 लाख रुपये दिए गए। मीराबाई ने अब एशियाई खेलों में पदक जीतने को अपना सबसे बड़ा लक्ष्य बताया.

मीराबाई को 30 लाख तो रजत-कांस्य मेडलिस्ट को भी खेल मंत्री ने दिया कैश रिवॉर्डZoom

खेल मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया

नई दिल्ली: खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय भारोत्तोलकों को सम्मानित करते हुए कहा कि उनका प्रत्येक पदक देश के लिए अपार खुशी लेकर आया है.

भारतीय भारोत्तोलन टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में एक स्वर्ण, छह रजत और एक कांस्य पदक जीता. ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू एकमात्र स्वर्ण पदक विजेता रहीं.

मीराबाई को 30 लाख रुपये का चेक दिया गया, जबकि रजत और कांस्य पदक विजेताओं को क्रमशः 20 लाख रुपये और 10 लाख रुपये दिए गए. मांडविया ने सम्मान समारोह के दौरान कहा:

शायद आपको इसका अहसास न हो, लेकिन आपका जीता हर पदक देश को अपार खुशी देता है. जब भी आप में से किसी ने पदक जीता, संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले इसकी घोषणा की गई, जो खिलाड़ी इस बार पदक नहीं जीत पाए उन्हें यह याद रखना चाहिए कि खिलाड़ी कभी हारता नहीं है. वह या तो जीतता है या जीत हासिल करना सीखता है.

मीराबाई ने राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक हासिल किया, इससे पहले उन्होंने 2018 और 2022 में भी स्वर्ण पदक जीता था. उन्होंने सम्मान समारोह के बाद पीटीआई से कहा:

मैं बेहद खुश हूं. मुझे बहुत प्यार मिला है. आज हम सभी को सम्मानित किया गया. यह हम खिलाड़ियों के लिए बहुत बड़ा पल है. मुझे खुशी है कि मैं भारत के लिए कुछ कर पाई हूं. एशियाई खेलों में मैं 49 किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्धा करूंगी, क्योंकि 48 किलोग्राम वर्ग को समाप्त कर दिया गया है. एशियाई खेलों में पदक जीतना मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यही एक पदक मेरे पास नहीं है. वहां प्रतियोगिता बेहद कड़ी है, लेकिन मैं वह पदक जीतने के लिए अपनी जीजान लगा दूंगी.

मीराबाई ने कहा, ‘मैंने अभी तक ओलंपिक के लिए योजना नहीं बनाई है. अभी मेरा पूरा ध्यान एशियाई खेलों पर है, उसके बाद ही मैं ओलंपिक पर विचार करूंगी.’

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 03, 2026, 15:58 IST

Source link

Previous Post

संसद में गूंजी भारतीय खिलाड़ियों की गूंज, राज्यसभा ने 39 मेडल जीतने वाले चैंपियंस को दी जोरदार बधाई

Next Post

सोनभद्र. लूट के फरार आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, 62 लाख रुपए के आभूषण बरामद

Next Post

सोनभद्र. लूट के फरार आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, 62 लाख रुपए के आभूषण बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • सोनभद्र. लूट के फरार आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, 62 लाख रुपए के आभूषण बरामद
  • मीराबाई को 30 लाख तो सिल्वर-ब्रॉन्ज मेडलिस्ट पर भी खेल मंत्री मांडविया ने की पैसों की बारिश
  • संसद में गूंजी भारतीय खिलाड़ियों की गूंज, राज्यसभा ने 39 मेडल जीतने वाले चैंपियंस को दी जोरदार बधाई
  • मध्य प्रदेश के सिंगरौली में जहरीले सांप के काटने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, शव वाहन नहीं मिलने पर बाइक से ले जाना पड़ा शव, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • सलखन. बारिश से गरीब का कच्चा मकान ढहा, परिवार बाल-बाल बचा

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • सोनभद्र. लूट के फरार आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, 62 लाख रुपए के आभूषण बरामद
  • मीराबाई को 30 लाख तो सिल्वर-ब्रॉन्ज मेडलिस्ट पर भी खेल मंत्री मांडविया ने की पैसों की बारिश

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.