• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

घोरावल. खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से बाइक सवार भिड़े. एक की मौत, अन्य घायल

JK Gupta by JK Gupta
February 26, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी……


घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मुंगेहरी गांव में बुधवार देर रात भीषण हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बृहस्पतिवार सुबह मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीर रूप से घायल युवक का बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ गांव से एक बारात शाहगंज क्षेत्र के मराची गांव गई थी। उसी बारात में शामिल होने के लिए पेढ़ गांव निवासी रघुबर (30) पुत्र जमुना और रहीम (24) पुत्र लल्लू बुधवार की रात्रि बाइक से जा रहे। इसी दौरान रॉबर्ट्सगंज मार्ग पर मुंगेहरी गांव में कस्तूरबा विद्यालय के पास बाइक सवार दोनों युवक सड़क किनारे खड़े शटरिंग सामान लदे ट्रैक्टर ट्राली के पीछे घुस गए, जिसमें रघुबर की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि रहीम गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की सूचना पर दोनों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां रघुबर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, वही रहीम को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझकर जाम हटवाया।

पुलिस घोरावल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह सिंह ने घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि रघुबर 3 भाईयों और 2 बहनों में सबसे बड़ा था। उसका विवाह रामगढ़ गुरौटी गांव में 2 साल पहले हुआ था। उसकी पत्नी गर्भवती है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। घटना की प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Previous Post

रेणुकूट. संत ए० बी० आर० पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप के विद्यार्थियों का ग्रेजुएशन समारोह संपन्न

Next Post

घोरावल. टोटो के धक्के से बाइक सवार घायल

Next Post

घोरावल. टोटो के धक्के से बाइक सवार घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ओबरा. 32 घंटे से अनवरत इनकम टैक्स की पड़ताल जारी, खनन व्यवसायियों में मची हड़कंप, कई गायब
  • ओबरा. अनियंत्रित बाइक सवारो ने स्कॉर्पियो में मारी टक्कर,गंभीर
  • सोनभद्र. कोर्ट; बारात से लौट रहे शख्स का रास्ता रोककर मारी थी गोली, हत्या के तीन दोषियों को उम्रकैद
  • घोरावल. टोटो के धक्के से बाइक सवार घायल
  • घोरावल. खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से बाइक सवार भिड़े. एक की मौत, अन्य घायल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.