घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी…..

नगर के मुख्य मोड़ के पास टोटो के धक्के से बाइक सवार स्कूल संचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
शिवद्वार ग्राम निवासी आशुतोष दुबे 27 वर्ष पुत्र नागेंद्र प्रसाद दुबे निजी विद्यालय के संचालक हैं। बृहस्पतिवार शाम वह मिर्जापुर की तरफ से घोरावल होते हुए अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान मुक्खा मोड़ के पास टोटो के धक्के से सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए।
परिजनों ने उन्हें घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है, जहां डॉक्टर देवेश पांडेय और फार्मासिस्ट अमित कुमार सिंह ने उनका दवा इलाज किया। उपचार कर रहे डॉ देवेश पांडेय ने बताया कि उनके कमर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।घायल की हालत खतरे से बाहर है।