• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. संत ए० बी० आर० पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप के विद्यार्थियों का ग्रेजुएशन समारोह संपन्न

JK Gupta by JK Gupta
February 26, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा…..


मुर्धवा स्थित संत ए० बी० आर० पब्लिक स्कूल में बुधवार सायं प्ले ग्रुप के नन्हे विद्यार्थियों का ग्रेजुएशन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। विद्यालय परिसर को आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसके उपरांत विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य एवं कविताओं की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं।

समारोह के विशेष आकर्षण के रूप में विद्यार्थियों द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत करते हुए रैंप वॉक का आयोजन किया गया। नन्हे बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में अपनी प्रस्तुति से उपस्थित अभिभावकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र, ग्रेजुएशन सैश एवं कैप प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

विद्यालय के चेयरमेन आशीष सिंह तथा प्रधानाचार्य आकाश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रेजुएशन समारोह बच्चों के शैक्षणिक जीवन का प्रथम महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो उन्हें आगामी कक्षाओं के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयत्नशील है। अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार के प्रयासों की प्रशंसा की।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को उपहार वितरित किए गए। विद्यालय के मैनेजर मुकेश सिंह एवं हेडमिस्ट्रेस गायत्री पांडे ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों तथा कार्यक्रम प्रभारी अनुष्का मिश्रा का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर सभी को बधाई दी।

Previous Post

रेणुकूट. रिहंद बांध मार्ग पर ओवरलोड वाहनों के खराब होने से लगा जाम, घंटों जूझते रहे राहगीर

Next Post

घोरावल. खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से बाइक सवार भिड़े. एक की मौत, अन्य घायल

Next Post

घोरावल. खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से बाइक सवार भिड़े. एक की मौत, अन्य घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ओबरा. 32 घंटे से अनवरत इनकम टैक्स की पड़ताल जारी, खनन व्यवसायियों में मची हड़कंप, कई गायब
  • ओबरा. अनियंत्रित बाइक सवारो ने स्कॉर्पियो में मारी टक्कर,गंभीर
  • सोनभद्र. कोर्ट; बारात से लौट रहे शख्स का रास्ता रोककर मारी थी गोली, हत्या के तीन दोषियों को उम्रकैद
  • घोरावल. टोटो के धक्के से बाइक सवार घायल
  • घोरावल. खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से बाइक सवार भिड़े. एक की मौत, अन्य घायल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.