बभनी/सोनभद्र. @अरुण पांडेय……

बभनी थाना क्षेत्र के पिपराखांड़ में स्थित दाना-पानी ढाबा के पास सुबह लगभग आठ बजे छत्तीसगढ़ से आ रही ट्रेलर से मोपेड सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचते ही उसकी मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग आठ बजे मृतक रामनाथ पुत्र मोहर शाह उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी पोखरा ग्राम पंचायत के नवाटोला का रहने वाला है। वह अपने घर से सुबह अपनी मोपेड बाइक से आसनडीह डीजल लेने जा रहा था ।
तभी अचानक तीव्र गति से आ रही सरिया लदी ट्रेलर ने सामने से जोरदार टक्कर मारी दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और ट्रेलर ड्राईवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया आवाज सुनकर आस-पास के कुछ लोग इकट्ठा हो गए और परिजनों को सुचित किए। और घटना की सूचना बभनी थाने को भी दिया स्थिति गंभीर होने पर परिजन अपने निजी साधन द्वारा उपचार हेतु जिला अस्पताल लेकर गए अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई ।
जिस मामले की तहरीर मृतक के भतीजे बलवंत पुत्र रामधनी द्वारा बभनी थाने में दे दी गई बभनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा हेतु उसके मौत की प्राथमिकी बभनी थाने में दर्ज कराई गई बभनी से उप निरीक्षक तेज प्रताप सिंह अपने मय हमराहियों के साथ जिला अस्पताल गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेंज दिए।
आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक के चार बच्चे हैं उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। जब इस संबंध के प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव से संपर्क किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।