• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. जंगल की आग से मचा हड़कंप, हिंडालको की फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू

JK Gupta by JK Gupta
February 23, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा….


स्थानीय नगर क्षेत्र में स्थित हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड की आवासीय कॉलोनी के समीप जंगलों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। दोपहर के समय उठता धुआं और तेज लपटें देखकर कॉलोनीवासियों में दहशत फैल गई। देखते ही देखते आग जंगल के सूखे पत्तों और झाड़ियों के सहारे कॉलोनी की ओर बढ़ने लगी, जिससे स्थिति चिंताजनक हो गई। सूचना मिलते ही हिंडालको प्रबंधन हरकत में आया और कंपनी की फायर ब्रिगेड टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई।

दमकल कर्मियों ने बिना समय गंवाए आग बुझाने का अभियान शुरू किया। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल रही थी, लेकिन फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी और सतर्कता से आग को कॉलोनी तक पहुंचने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

इस दौरान कॉलोनी के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे और हालात पर नजर बनाए हुए थे। आग पर नियंत्रण के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। बताया जा रहा है कि जंगल में सूखी घास और पत्तों के कारण आग तेजी से फैली।

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि किसी की लापरवाही से यह घटना हुई हो सकती है। प्रशासन और कंपनी प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि जंगल क्षेत्रों में आग या ज्वलनशील वस्तुओं का प्रयोग न करें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Previous Post

रेणुकूट. राधा कृष्ण मंदिर में होली मिलन समारोह संपन्न

Next Post

रेणुकूट. जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने बनवासी सेवा आश्रम का किया निरीक्षण, जल संरक्षण और स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना

Next Post

रेणुकूट. जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने बनवासी सेवा आश्रम का किया निरीक्षण, जल संरक्षण और स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • झांसी के बच्चों के सपनों को मिल रही है नई उड़ान, विपिन बिहारी इंटर कॉलेज में क्रिकेट कोचिंग कैंप हुआ शुरू
  • रेणुकूट. जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने बनवासी सेवा आश्रम का किया निरीक्षण, जल संरक्षण और स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना
  • रेणुकूट. जंगल की आग से मचा हड़कंप, हिंडालको की फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू
  • रेणुकूट. राधा कृष्ण मंदिर में होली मिलन समारोह संपन्न
  • घोरावल. साइकिल और बाइक की टक्कर, चार घायल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.